Delhi Breaking News : पहले को बचाने छत पर चढ़ा दूसरा, दोनों गिरे, मौत

0
241
Delhi Breaking News : पहले को बचाने छत पर चढ़ा दूसरा, दोनों गिरे, मौत
Delhi Breaking News : पहले को बचाने छत पर चढ़ा दूसरा, दोनों गिरे, मौत

मामले की जांच कर रही पुलिस 

Delhi Breaking News (आज समाज), नई दिल्ली : राजधानी के रोहिणी सेक्टर-17 में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां पर दो छात्रों की छत से गिरने पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र यहां एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान एक छात्र किसी कारण से पीजी की चौथी मंजिल पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। इसी दौरान वहां उसे आत्महत्या न करने और उसकी जान बचाने के लिए दूसरा छात्र आया।

पहले को बचाने के चक्कर में दूसरे का भी संतुलन खो गया। जिसके बाद दोनों नीचे गिर गए और दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाए और दोनों के शव को पोस्टर्माटम के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोनों दिल्ली के रहने वाले थे

दोनों छात्रों की पहचान ईशान निवासी भरतपुर और हर्ष निवासी पालम कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात 1.10 बजे पुलिस को केएन काटजू मार्ग इलाके में दो लड़के छत से गिर जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़कों को अस्पताल लेकर गई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों छात्र चौथी मंजिल के रेलिंग के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक नीचे गिरने लगा। दूसरे ने उसे पकड़ने की कोशिश की और दोनों नीचे गिर गए। दोनों डीटीयू कॉलेज और बीपीआईटी कॉलेज के छात्र थे। पुलिस इनके नीचे गिरने के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : Weather Update : सीजन की पहली बर्फबारी ने बढ़ाई परेशानी  

ये भी पढ़ें : Delhi Crime News : दिल्ली में दहशत, दो स्कूलों में बम की धमकी