Punjab Weather Update : पंजाब में अब दिखेगा गर्मी का असर

0
72
Punjab Weather Update : पंजाब में अब दिखेगा गर्मी का असर
Punjab Weather Update : पंजाब में अब दिखेगा गर्मी का असर

बुधवार को बठिंडा रहा सबसे गर्म, आज भी 40 डिग्री से ज्यादा तापमान का अनुमान

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : लगभग आधा मई बारिश, आंधी की वजह से गर्मी के बिना गुजर गया है। लेकिन अब आने वाले दिनों में प्रदेश वासियों के लिए गर्मी परेशानी की वजह बनेगी। इसका कारण है कि अब बारिश और आंधी का दौर खत्म हो चुका है और तेज गर्मी और लू का दौर शुरू होने वाला है। इसका अहसास प्रदेशवासियों को बुधवार को ही हो गया था। जब प्रदेश के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अुनसार बुधवार को राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह सामान्य के करीब है, लेकिन गर्मी का असर बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों तक पंजाब में तापमान बढ़ता रहेगा। लेकिन, 17 मई से फिर राहत मिलने के आसार हैं।

इस तरह रहा प्रमुख शहरों का तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को बठिंडा स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर राज्य का सबसे अधिक तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, चंडीगढ़ शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में 40.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर और गुरदासपुर जैसे जिलों में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे लू जैसे हालात बन रहे हैं।

मौसम विभाग ने 17 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 11 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश हो सकती है। इस दिन नवांशहर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का और मुक्तसर जिलों में छिटपुट बारिश (25% से कम क्षेत्रों में) हो सकती है।

देश में मानसून की एंट्री समय से पहले होने की उम्मीद

भारतीय मौमस विभाग ने इस बार देश में मानसून की एंट्री समय से पहले होने की उम्मीद जताई है। सामान्य तौर पर जहां मानसून एक जून को एंट्री करता है वहीं इस बार इसके 27 मई को केरल पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि यदि हालात सही रहे तो इस बार देश में मानसून सीजन के दौरान सामान्य बारिश होगी।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : जहरीली शराब से गई जान मौत नहीं हत्या : सीएम