Microsoft Service Restore: माइक्रोसॉफ्ट की आउटलुक और क्लाउड सर्विस के आउटेज को रिस्टोर कर लिया गया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि ज्यादातर रीजन में सर्विस रिस्टोर हो गई है। पिछले 20 घंटे से माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई दिक्कत की वजह से दुनिया के 74 देशों में लाखों बिजनेस प्रभावित हुए हैं। इसकी वजह से करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
माइक्रोसॉफ्ट ने पोस्ट कर दी जानकारी
माइक्रोसॉफ्ट ने X पर पोस्ट कर बताया कि प्रभावित रीजन में रिकवरी प्रक्रिया लगातार जारी है। इनमें से नार्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया पेसिफिक में बेहतर इंप्रूवमेंट देखी जा रही है। हालांकि, कुछ यूजर्स को अभी भी ई-मेल या अन्य सर्विस को एक्सेस करने में परेशानी आ रही है, क्योंकि ईमेल डिलिवरी मिटिगेशन अभी भी प्रभावित क्षेत्रों में जारी है। Microsoft 365 Admin सेंटर के लिए MO1550821 अपडेट जारी किया गया है।
कई देशों में कम्युनिकेशन ब्रेक
माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड में आई दिक्कत की वजह से दुनिया के कई देशों में कम्युनिकेशन चेन ब्रेक हो गई है। इन देशों के ज्यादातर बिजनेस में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल होता है। Office 365 में आई दिक्कत की वजह से ई-मेल कम्युनिकेशन पूरी तरह ठप हो गया था। खास तौर पर फिनटेक कंपनियों पर इसका सबसे बड़ा असर पड़ा है।
74 देशों में बिजनेस पर पड़ा असर
इंटरनेट सर्विस ट्रैकर Downdetector के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस में आई दिक्कत का असर दुनिया के 74 देशों पर पड़ा है, जिनमें भारत समेत एशियाई देश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के कुछ देश शामिल हैं। इन देशों में यूजर्स माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस एक्सेस नहीं कर पा रहे थे।
हर घंटे एक करोड़ का नुकसान
माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने की वजह से दुनिया के 40 लाख बिजनेस पर इसका असर दिख रहा है। टीम मीटिंग से लेकर जरूरी कम्युनिकेशन नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से बिजनेस ठप हो गई। कॉइन पीडिया के मुताबिक, इस ग्लोबल आउटेज की वजह से हर घंटे करीब 1 लाख अमेरिकी डॉलर यानी 94 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


