Suchata Chuangsri बनीं Miss World 2025! थाईलैंड की इस हसीना ने भारत की धरती पर रच दिया इतिहास

0
115
Suchata Chuangsri बनीं Miss World 2025! थाईलैंड की इस हसीना ने भारत की धरती पर रच दिया इतिहास

आज समाज, नई दिल्ली: Miss World 2025 Winner: एक बार फिर से पूरी दुनिया की हसीनाएं एक साथ एक ही ख्वाब लेकर आई थीं। विश्व सुंदरी बनने का सपना। लेकिन इस बार ये ख्वाब हकीकत बना थाईलैंड की गॉर्जियस ब्यूटी ओपल सुचाता चुआंग्स्री (Suchata Chuangsri) के लिए। 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन इस साल बेहद खास रहा, क्योंकि इस ऐतिहासिक पेजेंट की मेज़बानी एक बार फिर भारत ने की थी। लेकिन ताज सिर पर सजा थाईलैंड की ब्यूटी क्वीन के।

कौन हैं Suchata Chuangsri?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Opal Suchata (@suchaaata)

सुचाता चुआंग्स्री, जिन्हें प्यार से “ओपल” कहा जाता है, का जन्म 20 सितंबर 2003 को थाईलैंड में हुआ। पेशे से वो एक मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर हैं। इस ताज के साथ उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया है — Suchata पहली थाई महिला हैं जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। इससे पहले वो Miss Universe Thailand 2024 का ताज भी जीत चुकी थीं और Miss Universe 2024 में थर्ड रनर-अप रहीं थीं। लेकिन अब उन्होंने अपना सबसे बड़ा सपना पूरा कर लिया है — Miss World 2025 बनकर।

भारत ने की 28 साल बाद मेज़बानी

इस बार का Miss World और भी खास था क्योंकि 28 साल बाद भारत इस इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट की मेज़बानी कर रहा था। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में इस ग्लैमरस इवेंट का आयोजन हुआ। भारत का प्रतिनिधित्व किया फेमिना मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी ने, जो Top 8 तक पहुंचीं, लेकिन ताज नहीं जीत पाईं।

भारत ने अब तक 6 बार जीता है Miss World का खिताब

चाहे इस बार ताज भारत के सिर ना सजा हो, लेकिन इंडिया की ब्यूटीज़ ने अब तक 6 बार ये ताज जीतकर दुनिया को अपनी खूबसूरती और बुद्धिमत्ता का लोहा मनवाया है।

इस लिस्ट में शामिल हैं:

रीता फारिया (1966) – पहली एशियाई विजेता

ऐश्वर्या राय बच्चन (1994)

डायना हेडन (1997)

युक्ता मुखी (1999)

प्रियंका चोपड़ा (2000)

मानुषी छिल्लर (2017)

Suchata Chuangsri की जीत क्यों है खास?

पहली थाई वुमन बनीं Miss World

भारत में हुआ फिनाले — ग्लोबल अटेंशन

फैशन, टैलेंट और सोशल कॉज के साथ उनका परफॉर्मेंस रहा दमदार

थाईलैंड के लिए ये जीत है गर्व और प्रेरणा की मिसाल