- पराली का उचित प्रबंध करना बहुत आवश्यक : इंजी. रवि
Jind News, आज समाज, जींद। कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा द्वारा बुधवार को प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला कालेज में पराली व फसल अवशेष प्रबंधन विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी इंजी. रवि ने फसल अवशेष प्रबंधन की विभिन्न मशीनरी की जानकारी दी। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जलाने से प्र्यावरण के साथ-साथ मिट्टी के स्वास्थ्य का भी नुकसान होता है।
आधुनिक खेती से जुडऩे व फसल अवशेषों के प्रयोग की जानकारी दी
यदि पराली का सही प्रबंधन किया जाए और इसे जलाया जा न जाए तो मृदा सुरक्षित रहती है और न ही प्रदूषण संबंधित समस्याएं पैदा होती हैं। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जेएन गहलावत ने आधुनिक खेती से जुडऩे व फसल अवशेषों के प्रयोग बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई बार किसान जाने-अनजाने में पराली जला देते हैं।
जिससे न केवल प्र्यावरण को नुकसान पहुंचता है बल्कि फसलों पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है व मित्र कीट भी नष्ट हो जाते हैं और किसानों को दीर्घकालिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कार्यक्रम के दौरान सहायक प्राध्यापक मोनिका कौशिक व सहायक प्राध्यापक मोहित रांगी ने छात्राओं को वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई बातों पर अमल करने व अपने परिवालो वालो को जागरूक करने को कहा।
यह भी पढे : Jind News : संदिग्ध हालात में गोली लगने से फिलिंग स्टेशन संचालक की मौत


