बाइक पर आए दो नकाबपोश युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
UP Crime News (आज समाज), जौनपुर : उत्तर प्रदेश में एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए अपराधियों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी। मामला जौनपुर के खेतासराय थाना इलाके का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को सरायख्वाजा थाना इलाके के बडौर गांव निवासी आजाद बिंद (25) पुत्र रामलखन बिंद बारात लेकर जा रहा था।
जैसे ही बारात बादशाही बाजार पहुंची तो एक बाइक पर सवार दो युवकों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक करके उसके सामने बाइक लगा दी। इसके बाद उन्होंने तीन राउंड फायरिंग दुल्हे पर की। जिसमें दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार में वारदात को अंजाम देने के बाद जौनपुर की तरफ भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी सर्किल पर नाकेबंदी कर दी लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं मिलाह है।
घर से पांच किलोमीटर दूर ही पहुंची थी बारात
शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने शादी के लिए जा रहे दूल्हे आजाद बिंद (25) की गाड़ी को ओवरटेक कर गोली मार कर हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद जौनपुर की तरफ भाग निकले। घर से पांच किमी दूर दूल्हे की हत्या के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर देर रात तक सर्किल के सभी थानों की फोर्स तैनात रही। घटना के कारण को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
सरायख्वाजा थाना इलाके के बडौर गांव निवासी आजाद बिंद (25) पुत्र रामलखन बिंद की बरात दस किमी दूर खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर जम जमदहां गोरखनाथ बिंद के घर जा रही थी। बरात करीब पांच किमी दूर आगे बादशाही बाजार पहुंची थी। आरोप है कि पहले से घात लगाए अपाची बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर दूल्हे पर तमंचे से तीन राउंड फायरिंग की, जो दूल्हे को लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बराती जब तक कुछ समझ पाते हमलावर जौनपुर की तरफ भाग निकले।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि शव को संरक्षण में लेकर जांच की जा रही है। दूल्हे आजाद की हत्या की खबर से दुल्हन पक्ष के लोग रात करीब साढ़े नौ बजे तक अनजान रहे। वे बरात के स्वागत की तैयारी में जुटे थे। जैसे ही वारदात की जानकारी मिली, वहां हड़कंप मच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चचार्एं हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए पुलिस टीमें जांच में लगी हुई हैं।


