Jammu-Kashmir Breaking News : सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया

0
315
Jammu-Kashmir Breaking News : सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया
Jammu-Kashmir Breaking News : सुरक्षा बलों ने आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया

सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की, किसी बड़ी आंतकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे आतंकी

Jammu-Kashmir Breaking News (आज समाज), जम्मू-कश्मीर : घाटी में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। एक तरफ जहां मौसम खुलने के बाद आतंकी संगठन पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए हैं तो वहीं देश की सुरक्षा एजेंसियां भी इनपर लगातार कार्रवाई करते हुए इनके मंसूबों को नाकाम कर रही हैं। इसी के चलते पांच दिन में दो बड़ी कार्रवाई को सुरक्षा बलों ने अंजाम देते हुए आतंकी साजिश को नाकाम किया है।

28 अप्रैल को जहां सुरक्षा बलों ने पांच ऐसे लोगों को पकड़ा था आतंकवादियों की मदद कर रहे थे। उनके पास से हथियार भी बरामद हुए थे। वहीं अब किश्तवाड़ जिले के सिग्दी भाट्टा इलाके में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

तलाशी के दौरान हथियारों का जखीरा और विस्फोटक सामग्री मिलने से साफ है कि आतंकी किसी बड़ी साजिश की तैयारी में थे। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को मिलिटेंसी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अभी भी तलाशी अभियान जारी है और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

मंगलवार को लश्कर-ए-ताइबा के मददगार पकड़े

जम्मू-कश्मीर पुलिस का आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ प्रहार जारी है। इस क्रम में पुलिस ने मंगलवार को श्रीनगर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के पांच मददगारों को गिरफ्तार किया। इनसे हथियार और गोला-बारूद सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खोनमोह इलाके के नार्ड संगरी में तलाशी अभियान चलाया था।

इस दौरान पुलिस पोस्ट खोनमोह की टीम ने संदेह होने पर पांच आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो हैंड ग्रेनेड, दो मैगजीन, गोला-बारूद के कुछ कारतूस, छह मोबाइल फोन सहित लश्कर के पोस्टर बरामद किए गए थे। अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए मददगारों में जकूरा के मोहम्मद शफी भट उर्फ डॉ. शफी, छतरहामा हजरतबल के हादी कादिर मीर, डूरी मोहल्ला हजरतबल के मोहम्मद जमाल मीर, छतरहामा हजरतबल के मेहराजुद्दीन डार और गोसू शालीमार के फयाज अहमद डार शामिल हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि ये पांचों लश्कर के लिए काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis Update : पश्चिम एशिया संकट की कीमत चुका रही मानवता : गुटेरेस

  • TAGS
  • [post_tags]