- ईद-उल-अजहा के मौके पर गाजियाबाद में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।
Eid-ul-Adha passes off peacefully in Ghaziabad(आज समाज नेटवर्क)गाजियाबाद। एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि सड़क पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। वहीं खुले में कुर्बानी पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहरभर में पुलिस फोर्स अलर्ट मोड पर रही।शहर क्षेत्र के कोतवाली, कैला भट्टा, लोनी, मसूरी, डासना, मोदीनगर, मुरादनगर और कनावनी समेत विभिन्न इलाकों की मस्जिदों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सभी प्रमुख मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर और देहात क्षेत्रों में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई। इस दौरान गणमान्य लोगों और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी लोगों से मुलाकात कर ईद की शुभकामनाएं दीं।
पशु की कुर्बानी या खुले में कुर्बानी किए जाने की सूचना मिली तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई थी कि वे सड़क पर नमाज अदा न करें। जिन स्थानों पर जगह कम थी, वहां अलग-अलग शिफ्ट में नमाज पढ़ने की सलाह दी गई।पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने कहा कि खुले में कुर्बानी पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। यदि कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी या खुले में कुर्बानी किए जाने की सूचना मिली तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान स्टंटबाजी पर भी पूरी तरह रोक लगाई गई है। ट्रैफिक पुलिस और सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कहीं भी युवक स्टंट करते पाए गए तो संबंधित थाना प्रभारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर की जिम्मेदारी तय की जाएगी।


