Important Historical Events of 28 May :आज समाज नेटवर्क (1883 – वीर सावरकर – भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।)1883 में जन्मे Vinayak Damodar Savarkar भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी और बहुआयामी व्यक्तित्व थे। वे भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, दार्शनिक तथा ओजस्वी वक्ता के रूप में प्रसिद्ध थे। उन्होंने अपने लेखन और विचारों से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत की।
सावरकर ने अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध सशस्त्र क्रांति का समर्थन किया और “अभिनव भारत” संगठन की स्थापना की। उन्हें अंडमान की सेल्युलर जेल में कठोर कारावास भी सहना पड़ा। उनकी रचनाओं में राष्ट्रप्रेम, साहस और सामाजिक चेतना का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। वीर सावरकर भारतीय इतिहास में एक अप्रतिम क्रांतिकारी और प्रेरणास्रोत के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे।
28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2008 –
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया। विमान सेवा जेट एयरवेज को ‘मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स’ का पुरस्कार मिला।
नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान हुआ। अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया। - 2002 – नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
- 2000 – भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
- 1999 – बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा, तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन।
- 1998 – बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
- 1996 – रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत।
28 मई को जन्मे व्यक्ति
- 1969 – प्रतिमा भौमिक – भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
- 1952 – पिनाकी चन्द्र घोष – भारत के प्रथम लोकपाल हैं।
- 1940 – प्रयाग शुक्ल – हिन्दी के कवि, कला-समीक्षक, अनुवादक एवं कहानीकार हैं।
- 1923 – एन. टी. रामाराव – प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे।
- 1921 – डी. वी. पलुस्कर – प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे।
- 1921 – महन्त अवैद्यनाथ – भारतीय राजनीतिज्ञ तथा गोरखनाथ मठ के भूतपूर्व पीठाधीश्वर थे।
- 1915 – गोपाल रामानुजम – भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने समाज सेवक और भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस के सह-संस्थापक थे।
- 1883 – वीर सावरकर – भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।
28 मई को हुए निधन
- 2005 – गोपाल प्रसाद व्यास – भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
- 1964 – महबूब ख़ान – भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
- 1954- विजय सिंह पथिक – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।


