World Record: 149 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा करिश्मा! पहले ठोका शतक, फिर 8 शिकार, लिटन दास का महा रिकॉर्ड

0
246

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर हर दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड बनता रहता है. बांग्लादेश के स्टार लिटन दास ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो पिछले 149 साल में कभी नहीं हुआ. विकेटकीपर बल्लेबाज ने टेस्ट में एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने पहले तो सेंचुरी ठोकी और फिर एक दो नहीं बल्कि 8 शिकार कर डाले.

15 से 19 नवंबर तक जोहान्सबर्ग के ऐतिहासिक न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए मैच में इतिहास रचा गया. मैच भले ही मेजबान साउथ अफ्रीका ने जीता लेकिन मुकाबला लिटन दास के लिए यादगार बन गया. उन्होंने बल्ले और विकेट के पीछे दोनों जगह शानदार प्रदर्शन किया. पहली पारी में लिटन दास ने शानदार शतक लगाया और बांग्लादेश को 400 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 120 रन की पारी खेली. इस दौरान पहले दिन उन्होंने तौरीद हृदोय के साथ 206 रनों की बड़ी साझेदारी की. हृदोय ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए.


इसके बाद जब बांग्लादेश की टीम गेंदबाजी करने उतरी तो लिटन दास ने विकेट के पीछे कमाल कर दिया. दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 557 रन बनाए, लेकिन उसके 10 में से 8 विकेटों में लिटन की भूमिका रही. उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर 6 कैच पकड़े और 2 स्टंपिंग कीं. इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया.

लिटन दास ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लिटन दास एक ही पारी में 8 फील्डिंग डिसमिसल में शामिल होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले टेस्ट क्रिकेट में पांच बार ऐसा हुआ था. जब किसी खिलाड़ी ने एक पारी में 7 विकेटों के पतन में योगदान दिया था. इनमें सबसे हालिया मामला 2023 में देखने को मिला था.

टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा फील्डिंग डिसमिसल का रिकॉर्ड

खिलाड़ी फील्डिंग डिसमिसल टीम विपक्षी टीम मैदान साल
लिटन दास 8 (6 कैच, 2 स्टंपिंग) बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2026
वसीम बारी 7 (7 कैच) पाकिस्तान न्यूजीलैंड ऑकलैंड 1979
बॉब टेलर 7 (7 कैच) इंग्लैंड भारत मुंबई (वानखेड़े) 1980
इयान स्मिथ 7 (7 कैच) न्यूजीलैंड श्रीलंका हैमिल्टन 1991
रिडले जैकब्स 7 (7 कैच) वेस्टइंडीज ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न (MCG) 2000
जोशुआ डी सिल्वा 7 (कैच) वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका सेंचुरियन 2023

शतक के साथ 8 शिकार का रिकॉर्ड

एक टेस्ट पारी में शतक लगाने के साथ विकेट के पीछे सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ियों के नाम था. डेनिस लिंडसे और एबी डिविलियर्स ने एक पारी में 6 कैच पकड़े थे. दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने भी जोहान्सबर्ग में ही यह उपलब्धि हासिल की थी. डेनिस लिंडसे ने 1966 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, जबकि एबी डिविलियर्स ने 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था.

  • TAGS
  • [post_tags]