A massive fire broke out at a chemical warehouse : गाजियाबाद के नंदग्राम स्थित केमिकल गोदाम में भीषण आग, सात दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

0
455
A massive fire broke out at a chemical warehouse in Nandgram, Ghaziabad, and was brought under control by seven fire engines.

A massive fire broke out at a chemical warehouse(आज समाज नेटवर्क) गाजियाबाद। नंदग्राम के आदर्श नगर क्षेत्र स्थित एक केमिकल गोदाम में गुरुवार दोपहर भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

दमकल कर्मियों ने चारों ओर से घेराबंदी कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया

मुख्य अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 2:05 बजे फायर स्टेशन कोतवाली को आरएनजी ट्रेडिंग कंपनी के केमिकल गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी कोतवाली चार फायर टेंडरों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचने पर गोदाम से घना काला धुआं और ऊंची आग की लपटें उठती मिलीं।आग की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देश पर फायर स्टेशन वैशाली से दो वाटर ब्राउजर और एक अतिरिक्त फायर टेंडर तथा फायर स्टेशन साहिबाबाद से भी दमकल वाहन बुलाए गए। दमकल कर्मियों ने चारों ओर से घेराबंदी कर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

धुएं और आग की तीव्रता के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। फायर कर्मियों ने बीए सेट पहनकर लगातार फोम की पंपिंग की और कड़ी मेहनत व सूझबूझ से आग पर नियंत्रण प्राप्त किया। समय रहते आग को फैलने से रोक दिया गया, जिससे आसपास स्थित अन्य गोदामों और आवासीय भवनों को नुकसान होने से बचा लिया गया।अग्निशमन विभाग के अनुसार आग बुझाने के अभियान में कुल सात दमकल गाड़ियों को लगाया गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]