Himachal News: सिरमौर जिले में दर्दनाक घटना, दंपति ने एक साथ दी जान, दो बच्चे हुए अनाथ

0
65

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। राजगढ़ में एक दंपति ने सोमवार को एक साथ अपनी जान दे दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

सिरमौर जिले का है मामला

मामला सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल की ग्राम पंचायत कोठिया जाजर के मयोग गांव का है। दंपत्ति किराये पर रह रहे थे। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय अजय उर्फ परमील पुत्र स्व. भाग सिंह निवासी गांव कोटला मांगन, डाकघर काथली भरण, तहसील व थाना राजगढ़ और 33 वर्षीय ममता पुत्री स्व. जगमोहन सिंह निवासी गांव बाग धमनिया, डाकघर डिंबर, तहसील व थाना राजगढ़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

बच्चों ने पुलिस को दी जानकारी

पुलिस को घटना की जानकारी बच्चों ने 112 नंबर पर कॉल कर दी। हादसे की जानकारी मिलते ही राजगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद से दो बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। ग्राम पंचायत कोठिया जाजर की प्रधान ममता कुमारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों गांव मयोग में किराये के कमरे में रह रहे थे। दोनों ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक दंपति के दो लड़के हैं। मामले की पुष्टि करते हुए राजगढ़ के डीएसपी वीसी नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

वजह का पता नहीं

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पति-पत्नी ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया। जान देने के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • TAGS
  • [post_tags]