Haryana News: पलवल जिले के हथीन और इसके आसपास के इलाके में सक्रिय एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्क्वॉड (एवीटी) ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद की गई हैं। यह गिरोह वाहनों की चोरी कर उन्हें कबाड़ी को बेच देता था। वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए
बाइकों को बनाते हैं निशाना
वाहन चोरी करने वाली गेंग के सदस्य अस्पताल, बैंक, पार्क, मार्केट, पुलिस थाना और शॉपिंग कांप्लेक्स के आसपास खडी की जाने वाली बाइकों को निशाना बनाते हैं। आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं हो रही है।
एवीटी सेल का गठन
बाइक चोरी की शिकायतों को लेकर एसपी दीप्ती गर्ग ने एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल का गठन किया है। एवीटी स्टाफ हथीन प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि वाहन चोरी के आरोप में कयूम निवासी सिहरी, थाना सदर पुन्हाना, जिला नूह को हथीन-उटावड़ रोड बाईपास से चोरी का डीलक्स मोटरसाइकिल सहित अरेस्ट किया है। पूछताछ के आधार पर उसकी निशानदेही से चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना सदर पुन्हाना में आपराधिक मामला दर्ज है।
चोरी की 5 बाइकें बरामद
एवीटी स्टाफ हथीन के प्रधान सिपाही राहुल ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी पवन निवासी रेहपुआ, थाना पिनंगवा, जिला नूह को हथीन-उटावड़ रोड बाईपास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। आरोपी से की गई पूछताछ और खुलासे के आधार पर पुलिस ने उसकी निशानदेही से चोरी की दो और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आरोपियों के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।


