Himachal News: हिमाचल में दर्दनाक हादसा, बरातियों से भरी कार खाई में गिरी, सगे भाइयों सहित 3 की मौत

0
76

Himachal News: हिमाचल प्रदेश से सोमवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई है। लाहौल घाटी के उदयपुर-तिंदी मार्ग पर मोड़ा बीर मंदिर के पास बरातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

वापसी के दौरान हुआ हादसा

यह हादसा सोमवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक, कार में कुल सात लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, बरात सलग्रां से तिंदी गई थी। वापसी के दौरान मोडा-बीर मंदिर के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार सड़क से खाई में जा गिरी।

दो लोगों की हालत गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को भी बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर ले जाया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों में दो सगे भाई

घायल हुए अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है। इलाके की एसपी शिवानी मेहला ने बताया कि हादसे में सलग्रां (थनवानी) निवासी शिव कुमार एवं अजय निवासी और संलग्रां निवासी कार्तिक की मौत हुई है। शिव कुमार और अजय सगे भाई थे। जबकि घायलों में सलग्रां निवासी रोहित, समीर व विवेक और वाहन चालक पुष्पेंद्र निवासी भुजुंड शामिल हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]