विधानसभा चुनाव में कुछ ही माह शेष बचे, पंजाब कांग्रेस में गहरा गई अध्यक्ष पद की मांग, नाराज नेताओं को 16 और 17 जुलाई को मीटिंग के लिए दिल्ली बुलाया
Punjab Congress (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब कांगे्रस में चली आ रही रार की बात अब पार्टी हाईकमान के सीनियर नेताओं के कानों तक पहुंच गई है। हाईकमान इस रार को पूरी रतह से खत्म करने के लिए जल्द ही एक अहम फैसला लेने वाली है। माना जा रहा है कि हाइ्रकमान के इस फैसले के बाद पंजाब कांग्रेस में चली आ रही रार पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
क्योंकि प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल भी इस रार को खत्म नहीं कर पाए थे बस शांत कर सके थे। दरअसल राहुल गांधी के विदेश से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने राहुल गांधी से मुलाकात की है। जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि अब राहुल गांधी ने नाराज गुट को 16 और 17 जुलाई को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है।
पार्टी प्रभारी ने हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट
पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने बीते सोमवार को पंजाब में नाराज गुट की रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हाईकमान ने मंगलवार को बैठक बुलाई। इसमें राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। बैठक में नाराज गुट के नेताओं को दिल्ली तलब करने का निर्णय लिया गया।
चुनाव से पहले विवाद खत्म करना जरूरी
हाईकमान विधानसभा चुनाव से पहले इस विवाद को निपटाना चाहता है ताकि इसका बुरा असर पार्टी की चुनावी तैयारियों पर न पड़े। पार्टी हाईकमान ने बीती 6 जुलाई को इसी विवाद को निपटाने प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल को चंडीगढ़ भेजा था। बघेल 11 जुलाई तक चंडीगढ़ में रहे और इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी समेत सभी नाराज नेताओं से ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर पर मुलाकात की। कई नेताओं से वन टू वन बात की।इसके बाद बघेल लौट गए और उन्होंने पूरी स्थिति से हाईकमान को अवगत करवा दिया था।
नाराज नेता भी हुए अब सक्रिय
राहुल गांधी के बुलावे के बाद नाराज गुट के नेता अब सक्रिय हो गए हैं। नाराज नेता भी राहुल के समक्ष अपनी पूरी बात रखने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए जल्द ही बैठक का आयोजन करेंगे। कहा जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष वड़िंग को बदलने व चुनाव से पहले सीएम फेस घोषित करने के मसले पर हाईकमान अपना पूर्व निर्धारित फैसला नहीं बदलेगा। कांग्रेस पंजाब में अपना सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से मान रही है। फिलहाल भाजपा को गंभीर चुनौती नहीं माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Jammu-Kashmir Weather : तेजी से गर्म हो रहे कश्मीर के पहाड़, मैदानों से ज्यादा चोटियों को खतरा


