Punjab Weather Update : पंजाब में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज

0
158
Punjab Weather Update : पंजाब में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज
Punjab Weather Update : पंजाब में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज

अगले 24 से 45 घंटे के बीच पंजाब के अधिकांश जिलों में होगी बारिश

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पिछले लंबे समय से भीषण गर्मी से परेशान पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्द ही प्री मानसून एक्टिव होने वाला है। जिससे लगभग पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। मौसम का यह बदलाव आज से ही दिखाई देने लगेगा। जिसके बाद कल से लगभग पूरे प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी वहीं खरीफ फसलों की बिजाई और रोपाई के काम में भी तेजी आएगी। इस संबंध में जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार 27 और 28 जून को कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इसे देखते हुए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों में पंजाब के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल पंजाब के कई जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। अगले तीन दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश धान की रोपाई कर रहे किसानों के लिए काफी लाभदायक होगी।

उत्तर भारत की तरफ तेजी से बढ़ रहा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून लंबी ब्रेक के बाद अब तेजी से आगे की तरफ बढ़ रहा है। इसके साथ ही यह देश के कई राज्यों को कवर कर रहा है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसी के चलते भारतीय मौसम विभाग ने यह अनुमान जताया है कि उत्तर भारत में मानसून की तय समय पर एंट्री होगी।

यह संभवत: जुलाई के पहले सप्ताह में उत्तर भारत में प्रवेश कर सकता है। वहीं यह भी संभावना जताई गई है कि दिल्ली-एनसीआर सहित हरियाणा, पंजाब व अन्य राज्यों में जून के अंत में प्री मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी। अब तेजी से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है।

अगले तीन से चार दिन में इन राज्यों को करेगा कवर

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। दूसरी ओर, पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर भारत तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में पूरे सप्ताह भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक तथा बिहार और झारखंड में अगले दो दिनों तक लू चलने की आशंका भी जताई गई है।

ये भी पढ़ें : Madhya Pradesh Breaking News : मध्यप्रदेश के रतलाम में ताजिए के दौरान फैला करंट, दो की मौत, 15 घायल

  • TAGS
  • [post_tags]