Punjab Breaking News : हमने योग्यता के आधार पर नौकरियां दीं : मान

0
307
Punjab Breaking News : हमने योग्यता के आधार पर नौकरियां दीं : मान
Punjab Breaking News : हमने योग्यता के आधार पर नौकरियां दीं : मान

कहा, पंजाब के इतिहास में सबसे ज्यादा चार साल में 65, 264 हजार युवाओं को मिला रोजगार

Punjab Breaking News  (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से दोहराया है कि प्रदेश की पूर्व सरकारों के उलट उनकी पार्टी की सरकार ने प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं। मान ने कहा कि हमने न केवल युवाओं को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी बल्कि चार वर्षों में रिकॉर्ड 65,264 सरकारी नौकरियां प्रदान कीं, जो पंजाब के इतिहास में दी गई अब तक की सबसे अधिक नौकरियां हैं। शिक्षा, पुलिस, बिजली, स्वास्थ्य और स्थानीय निकायों सहित प्रमुख क्षेत्रों में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए सरकार ने पक्षपात की पुरानी परंपराओं से दूरी बनाई है और अब आम नागरिकों को बिना रिश्वत या सिफारिश के नौकरियां दी जा रही हैं।

लोगों को सेवा केंद्रों पर मिल रहीं सुविधाएं

इसके साथ ही सेवा केंद्रों में हर महीने 30 लाख लोगों की पहुंच और 8.20 करोड़ से अधिक सेवाओं की डिजिटल डिलीवरी के माध्यम से डिजिटल पंजाब की दिशा में तेजी से प्रगति हो रही है, जो पारदर्शी प्रशासन, कौशल विकास और प्रणालीगत सुधारों को दशार्ती है जिसका मकसद पंजाब के भविष्य को नई दिशा देना है। विभिन्न विभागों के रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब एक नए डिजिटल हब के रूप में उभर रहा है, जिसने अपने कामकाज में पारदर्शिता लाते हुए युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों और अवसरों के नए रास्ते खोले हैं।

किस विभाग में कितनी नौकरियां दी

मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के इतिहास में पहली बार चार सालों में 65,264 सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में 16,308 नौकरियां, पंजाब पुलिस में 12,966 नौकरियां, बिजली विभाग में 8,765 नौकरियां, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और मेडिकल शिक्षा में 16,320 तथा स्थानीय निकाय विभाग में 5,771 लोगों को नौकरियां दी गई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इससे राज्य में युवाओं की विदेशों की ओर पलायन की प्रवृत्ति पर रोक लगी है और पंजाब के हर गांव, कस्बे और शहर के युवाओं को इन नौकरियों का लाभ हुआ है। भर्ती में पारदर्शिता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सभी नौकरियां बिना किसी रिश्वत या पक्षपात के केवल मेरिट और योग्यता के आधार पर दी गई हैं। कोई पेपर लीक नहीं हुआ और न ही किसी भर्ती को अदालत में चुनौती दी गई है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : जरुरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही आर्शीवाद योजना : डॉ. बलजीत कौर

  • TAGS
  • [post_tags]