Punjab News : पंजाब में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

0
285
Punjab News : पंजाब में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी
Punjab News : पंजाब में अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस ने 767 स्थानों पर की छापेमारी, 148 गिरफ्तार

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को अपराध व नशा मुक्त करने के लिए प्रदेश पुलिस का विशेष अभियान जारी है। ज्ञात रहे की पंजाब में वर्तमान में पुलिस दो विशेष अभियान चला रही है। इनमें से एक नशा व नशा तस्करों के खिलाफ है तो दूसरा प्रदेश में अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले गैंगस्टरों व उनके गुर्गों के खिलाफ। गैंगस्टरां ते वार मुहिम के 13वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 767 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के पूर्ण समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

13 दिन में कुल 4061 संदिग्ध गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार के 13वें दिन पुलिस टीमों ने 148 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए, जिसके साथ मुहिम की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 4,061 हो गई है। इसके अलावा 178 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 291 व्यक्तियों को तफ्तीश और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 14 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जारी किया है हेल्पलाइन नंबर

उन्होंने कहा कि लोग गुप्त रूप से वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से रिपोर्ट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार के अपराध व आपराधिक गतिविधियों की सूचना/जानकारी साझा कर सकते हैं।

नशीले पदार्थों सहित 73 तस्कर पकड़े

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी जंग जारी रखते हुए युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम के 337वें दिन 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.8 किलो हेरोइन, 252 ग्राम अफीम, 386 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 14,730 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इस तरह केवल 337 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 47,355 हो गई है। नशा छुड़ाऊ मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

  • TAGS
  • [post_tags]