Punjab CM News : श्री अकाल तख्त साहिब प्रत्येक सिख के लिए पावन स्थान : मान

0
195
Punjab CM News : श्री अकाल तख्त साहिब प्रत्येक सिख के लिए पावन स्थान : मान
Punjab CM News : श्री अकाल तख्त साहिब प्रत्येक सिख के लिए पावन स्थान : मान

कहा, वे एक विनम्र सिख के रूप में श्री अकाल तख़्त के समक्ष उपस्थित होंगे

Punjab CM News (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख के रूप में उपस्थित होंगे। एक्स पर की गई एक पोस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब प्रत्येक सिख के लिए पावन स्थान है और तख़्त साहिब को सिखों का सर्वोच्च धार्मिक अस्थान माना जाता है। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब जी से आया हुआ हुक्म मेरे लिए सिर-माथे है, जिसे पूर्ण सम्मान के साथ स्वीकार करते हुए उसका पालन करूंगा। मैं मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख के रूप में नंगे पांव चलकर श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष हाजिर होंगे ।

हर हाल में श्री अकाल तख्त पर नतमस्तक होंगे

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही 15 जनवरी को देश के राष्ट्रपति श्री गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में एक सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हों, फिर भी वे हर हाल में श्री अकाल तख़्त साहिब के समक्ष उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब सर्वोच्च है और पावन तख़्त साहिब से आया हुआ हुक्म सिर-माथे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ह्लश्री अकाल तख़्त साहिब जी से आया हुआ हुक्म मेरे और मेरे परिवार के लिए सदैव सर्वोच्च था, है और रहेगा।

श्री अकाल तख्त के सामने नतमस्तक हुए सौंद

पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद सोमवार को श्री अकाल तख़्त साहिब जी के जत्थेदार साहिब द्वारा प्राप्त आदेश के अनुसार विभाग की ओर से स्पष्टीकरण देने के लिए श्री अकाल तख़्त साहिब में पेश हुए। वे नंगे पांव चलकर श्री दरबार साहिब पहुंचे और वहां देग करवाकर श्री अकाल तख़्त साहिब में नतमस्तक हुए।

उन्होंने सचिवालय श्री अकाल तख़्त साहिब में सिंह साहिबानों के समक्ष अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया। इसके उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए सौंद ने कहा कि श्री अकाल तख़्त साहिब हमारी सर्वोच्च संस्था है और सिंह साहिबानों द्वारा दिया गया हर आदेश हमारे लिए रब्बी हुक्म है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में भाई जैता जी स्मारक बनाया गया है, जिसमें लगाई गई एक तस्वीर को लेकर जत्थेदार साहिब ने आपत्ति जताते हुए तलब किया था।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब से गैंगस्टरवाद जल्द खत्म करेंगे : अमन अरोड़ा

 

  • TAGS
  • [post_tags]