एशिया कप में बवाल! बिना खेले पाकिस्तान को बनाया विजेता, भड़के भारतीय खिलाड़ी, प्राइज सेरेमनी का ब्लाइंड टीम ने किया बहिष्कार

0
238

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच जब कभी भी मैदान पर टक्कर होती है तो विवाद हो ही जाता है. ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 में दोनों टीमों के बीच फाइनल में बवाल हो गया. शुक्रवार को ढाका में खेला जाने वाला फाइनल लगातार बारिश के कारण बिना टॉस के ही रद्द कर दिया गया. इसके बाद मैच रेफरी ने बेहतर नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान को टूर्नामेंट का एकमात्र विजेता घोषित कर दिया. इस फैसले से भारतीय टीम नाराज हो गई और उसने ट्रॉफी प्रेजेंटेशन समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया.

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर कि. उनका कहना है कि फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द किया गया. ऐसे में भारत और पाकिस्तान को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए था. टीम ने आयोजकों के फैसले को नियमों के खिलाफ बताते हुए समारोह का बहिष्कार किया. इस पूरे मामले पर क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) ने भी कड़ी आपत्ति जताई है. एसोसिएशन ने पाकिस्तान को अकेले विजेता घोषित करने के फैसले को खारिज कर दिया. भारत और पाकिस्तान दोनों को संयुक्त विजेता घोषित करने की मांग की है.


CABI ने अपने बयान में कहा, “क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया ने पाकिस्तान को ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप 2026 का विजेता घोषित करने के फैसले की कड़ी निंदा की है. बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला रद्द हो गया था. CABI इस फैसले को पूरी तरह खारिज करता है. उसका मानना है कि भारत और पाकिस्तान दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाना चाहिए.”

वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के सामने भी उठाया मामला

CABI ने टूर्नामेंट के तकनीकी नियमों का हवाला देते हुए इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. एसोसिएशन के मुताबिक, उसने इस मुद्दे को वर्ल्ड ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल (WBCC) के सामने भी उठाया था. CABI का दावा है कि शुरुआत में WBCC ने भारत और पाकिस्तान दोनों को संयुक्त विजेता घोषित करने पर सहमति जताई थी. बाद में पाकिस्तान को अकेले चैंपियन घोषित किए जाने से विवाद और बढ़ गया. फिलहाल भारतीय पक्ष इस फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है. उसने दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित करने की मांग दोहराई है.

  • TAGS
  • [post_tags]