Amritsar Crime News : पंजाब में गुम हुए पावन स्वरूप केस में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई

0
322
Amritsar Crime News : पंजाब में गुम हुए पावन स्वरूप केस में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई
Amritsar Crime News : पंजाब में गुम हुए पावन स्वरूप केस में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई

14 जगह की छापेमारी, 2 व्यक्ति गिरफ्तार, मोबाइल डिवाइस, टैबलेट, कंप्यूटर सहित स्टोरेज डिवाइस जब्त

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : पंजाब सरकार की विशेष पहल पर बनाई गई एसआईटी ने गत दिवस प्रदेश भर में छापेमारी अभियान चलाते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के गुम हुए 328 स्वरूपों के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया और मोबाइल डिवाइस, टैबलेट, कंप्यूटर और एक्सेसरीज, स्टोरेज डिवाइस सहित दोषपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड और दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

एफआईआर में 16 लोगों को किया है नामजद

एसआईटी के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट अमृतसर के अधीन थाना सी-डिवीजन में दर्ज की गई एफआईआर में कुल 16 व्यक्तियों को नामजद किया गया है। जिनमें से दो आरोपियों की कथित तौर पर मृत्यु हो चुकी है और 14 व्यक्तियों की जांच चल रही है। इस मामले में अब तक सतिंदर सिंह कोहली और कंवलजीत सिंह उर्फ कवलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि कंवलजीत सिंह उर्फ कवलजीत सिंह को 03-01-2026 को गिरफ्तार किया गया है। यह सहायक के रूप में काम कर रहा था और पवित्र स्वरूपों की देखभाल, मयार्दा, अनधिकृत छपाई के दौरान हुई गंभीर लापरवाहियां और कमियां में इसकी सीधी भूमिका थी।

इन जगहों पर की गई छापेमारी

प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब और चंडीगढ़ में कुल 14 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें चंडीगढ़ में 2 स्थान, अमृतसर शहर में 8 स्थान और गुरदासपुर, रोपड़, तरनतारन तथा अमृतसर देहाती में 1-1 स्थान पर छापेमारी करके तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान 7 मोबाइल फोन, 3 टैबलेट, 2 लैपटॉप, 1 स्टोरेज डिवाइस और दोषपूर्ण वित्तीय रिकॉर्ड तथा दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच की जाएगी और जब्त किए गए दस्तावेजों तथा वित्तीय रिकॉर्ड की बारीकी से जांच-पड़ताल की जा रही है क्योंकि भुगतान करने वाली कंपनियों की कड़ियां राजनीतिज्ञों सहित कई प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़ी हुई हैं। एसआईटी इस गंभीर मुद्दे की योजनाबद्ध तरीके से और गहराई से जांच कर रही है तथा पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं। इस संबंध में और स्थानों पर छापे मारे जाने और गिरफ्तारियां होने की संभावना है तथा आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : 593 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

  • TAGS
  • [post_tags]