Punjab Crime News : 593 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

0
144
Punjab Crime News : 593 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू
Punjab Crime News : 593 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

309 दिन भी जारी रहा पंजाब पुलिस का विशेष अभियान, आज से प्रदेश में शुरू होगा अभियान का दूसरा चरण

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ शुरू हुई पुलिस की विशेष मुहिम लगातार जारी है। इसी मुहिम के लगातार 309वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 312 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 94 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 79 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, 309 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 43,206 हो गई है। छापों के नतीजे के रूप में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 593 ग्राम हेरोइन, 1.2 किलोग्राम अफीम, 1198 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11,620 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

5 सदस्यीय सब कमेटी कर रही निगरानी

जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है। 71 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी के तहत 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 312 स्थानों पर छापे मारे। पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान 320 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है।

गत दिवस इतने नशा तस्कर किए थे काबू

युद्ध नशे विरुद्ध के लगातार 308वें दिन पंजाब पुलिस ने 347 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में 119 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 103 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, 308 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 43,095 हो गई है। छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 2.2 किलो हेरोइन, 595 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 17,620 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।