Punjab CM News : निवेश के लिए पसंदीदा स्थल बना पंजाब : सीएम

0
263
Punjab CM News : निवेश के लिए पसंदीदा स्थल बना पंजाब : सीएम
Punjab CM News : निवेश के लिए पसंदीदा स्थल बना पंजाब : सीएम

कहा, सरकार पंजाब में निवेश और औद्योगिक आधारभूत ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध

Punjab CM News (आज समाज),चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि वर्तमान में पंजाब पूरी दुनिया के उद्यमियों के लिए निवेश का पंसदीदा स्थान बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब को न केवल देश में बल्कि विश्व भर में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बनाने के लिए अनूठी पहल की हैं।

उन्होंने संभावित उद्यमियों से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में निवेश और औद्योगिक आधारभूत ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य सरकार के प्रयासों से अब तक 1.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जिससे युवाओं के लिए 5.20 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि टाटा स्टील, सनातन टेक्सटाइल जैसी अन्य प्रमुख कंपनियों ने प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 13 से 15 मार्च को मोहाली में यह प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

सेल डीड की रजिस्ट्रेशन में ग्रीन स्टैंप पेपर पेश किया

राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने औद्योगिक परियोजनाओं के लिए त्वरित और निर्बाध तरीके से रैगुलेटरी मंजूरियां जारी करने को सुनिश्चित बनाने के लिए सेल डीड की रजिस्ट्रेशन में ग्रीन स्टैंप पेपर पेश किया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब ही एक ऐसा प्रदेश है जिसके पास स्थानीय उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपना उद्योग-अनुकूल माहौल होने के साथ-साथ पूरी तरह सक्षम कुशल स्टाफ उपलब्ध है। बिजली सुरक्षा की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि विकास के लिए बिजली सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए राज्य सरकार पंजाब में अधिक से अधिक बिजली उत्पादन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

मेगा इवेंट में शामिल होंगे बड़े उद्योगपति

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि निवेश को मजबूत करने के लिए प्रदेश में आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट में संभावित रूप से शामिल होंगे। भगवंत सिंह मान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस सम्मेलन के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया ताकि इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि उद्योग के विभिन्न पहलुओं पर प्रदर्शनी, सेमिनार और तकनीकी सत्रों के अलावा उद्योग क्षेत्र में उभरती तकनीकों और रणनीतियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सम्मेलन का लोगो भी जारी किया। इस मौके पर उद्योग एवं व्यापार मंत्री संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : Punjab News : प्रदेश के लिए मील पत्थर साबित होगा प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन : मान

  • TAGS
  • [post_tags]