कहा, हम एआई शिक्षा को पंजाब के हर स्कूल तक पहुंचा रहे
Punjab News Update (आज समाज), चंडीगढ़/एसएएस नगर : स्कूली शिक्षा में नवीन तकनीकों को शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा एआई हैकाथॉन का आयोजन किया गया, जो अपनी तरह के पहले पायलट प्रोजेक्ट का ग्रैंड फिनाले साबित हुआ। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कौशल को बढ़ावा देना है। यह प्रोजेक्ट फर्स्ट एकेडमी आॅफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एफएएआई) और स्किलियरियम के सहयोग से शुरू किया गया, जिसके तहत पंजाब भर के 22 स्कूलों के 1,000 से अधिक विद्यार्थियों और 22 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
स्कूलों में एआई के विशेष कार्यक्रम चलाए जा रहे
पीएसईबी और इस कार्यक्रम के विजेताओं को बधाई देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि युवा शिक्षार्थियों में नवाचार, तकनीकी कौशल, रचनात्मकता और नेतृत्व गुणों को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थियों को भविष्य के उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया गया। यह पहल एआई आधारित एप्लिकेशनों के प्रभावी उपयोग के लिए तकनीकी कौशल प्रदान करने पर केंद्रित रही, जिसके अंतर्गत एआई विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों के लिए 12 सप्ताह की लाइव, इंटरैक्टिव आॅनलाइन कक्षाएं आयोजित की गईं।ह्व
आगामी शैक्षणिक सत्र में ज्यादा कार्यक्रम आयोजित होंगे
मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग आगामी शैक्षणिक सत्र में एआई कौशल विकास कार्यक्रम के तहत राज्य के अन्य स्कूलों को भी शामिल करने की योजना बना रहा है। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि हमारे बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करने का संकल्प है। एआई अब कोई भविष्य का विषय नहीं रहा, बल्कि यह वर्तमान की भाषा है। इस पायलट प्रोजेक्ट और हैकाथॉन के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी तकनीकी क्रांति में किसी भी रूप में पीछे न रहें।
छात्रों का तकनीकी कौशल बढ़ाना है मकसद
उन्होंने कहा कि एआई हैकाथॉन विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल को बढ़ाएगी और नवाचार की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करेगी। आज जिस उत्साह और गुणवत्ता वाले प्रोजेक्ट्स को देखा गया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि जब विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिलते हैं, तो वे उच्च स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। यह केवल शुरूआत है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तकनीकी शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
ये भी पढ़ें : Chandigarh Breaking News : कर्मचारियों की शिकायतों को शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से हल करेंगे : चीमा

