मजदूरों को खदानों की तरफ लेकर जा रही निजी बस की टिपर से हुई टक्कर के बाद लगी आग
Andhra Pradesh Bus Accident (आज समाज), मार्कपुरम : आज सुबह आंध्र प्रदेश में हुए एक दर्दनाक हादसे में 14 लोग जिंदा जल गए जबकि कई की हालत गंभीर है। हादसा प्रदेश के मार्कपुरम जिले में हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जब एक निजी ट्रैवलर बस मजदूरों को खदानों की तरफ लेकर जा रही थी तो उसकी टक्कर सामने से आ रही एक टिपर लॉरी के साथ हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस तुंरत आग का गोला बन गई। जबतक बस सवार कुछ समझ पाते 14 लोग बुरी तरह से झुलस गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
सीएम ने हादसे पर जताया शोक
डीएसपी राजू के बताया कि भीषण टक्कर की वजह से ही बस में आग लग गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मार्कपुरम जिले के रायवरम के पास हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना में बस में सवार कई यात्रियों के जलकर मर जाने पर शोक जताया। उन्होंने अधिकारियों से बात की और घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज देने और घटना की जांच के लिए निर्देश दिए।
बांग्लादेश में नदी में गिरी बस, 16 की मौत
बांग्लादेश में एक दुखदायी हादसा उस समय हो गया जब यात्रियों से भरी एक बस पद्मा नदी में उस समय गिर गई जब वह एक नांव में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान नाव और बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पद्मा नदी में गिर गई। बस में 40 लोग सवार थे जिनमें से ज्यादा संख्या उन लोगों की थी जो ईद की छुट्टियां मनाकर वापस लौट रहे थे। बांग्लादेशी पुलिस द्वारा जारी किए गए आकड़ों के अनुसार इस हादसे में अब तक 16 शव बरामद किए गए है जबकि सात लोग लापता हैं।
ये भी पढ़ें : Pakistan-Afghanistan War Update : पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना में फिर गोलीबारी


