कहा, पंजाब में पहली बार नीट में इतने ज्यादा बच्चों ने सफलता हासिल की
Punjab Breaking News (आज समाज), मोहाली : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर से पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ढुलमुल रवैये के चलते पिछले दिनों लाखों बच्चों का भविष्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि नीट जैसी उच्च स्तरीय परीक्षा से पहले पेपर लीक होना सोचने का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने हाल ही में फामेर्सी परीक्षा में कथित नकल कराने वाले गिरोह के खिलाफ की गई कार्रवाई का भी जिक्र किया।
सीएम ने नीट क्लीयर करने वाले छात्रों को सम्मानित किया
रविवार को मोहाली के जीरकपुर पहुंचे। यहां आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने नीट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों और उनके परिवारों से मुलाकात कर उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।
कार्यक्रम में सीएम मान ने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने नीट जैसी कठिन राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास की है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों की ट्रेनिंग को दिया।
अध्यापकों की ट्रेनिंग का दिख रहा असर
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों और प्रिंसिपलों को देश और विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया। शिक्षकों के बैच ककट अहमदाबाद और फिनलैंड गए, जहां उन्होंने आधुनिक शिक्षण तकनीक और एडवांस टीचिंग स्किल्स सीखी। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग लेकर लौटे शिक्षकों ने स्कूलों में बच्चों को नए तरीके से तैयार किया। आज ठएएळ में 882 सरकारी स्कूलों के बच्चों की सफलता उसी मेहनत का नतीजा है।
आने वाले दिनों में बढ़ेगा पास छात्रों का आंकड़ा
नीट में सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सीएम मान ने कहा कि 882 बच्चों और उनके अभिभावकों का सपना पूरा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि यह आंकड़ा 1,000 के पार जा सकता था, लेकिन पेपर लीक की वजह से कई विद्यार्थियों का भरोसा टूटा और उन्होंने दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं जुटाई। उन्होंने कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी कराने वाले गिरोह के अंदर और बाहर के लोगों को पकड़ा गया और लाखों रुपए की ठगी करने वाले 21 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें : Punjab Weather News : पंजाब में कल से भारी बारिश का अलर्ट, जाने किन जिलों में होगी मुसलाधार बारिश


