Punjab News : पंजाब में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य गारंटी : डॉ. बलबीर सिंह

0
368
Punjab News : पंजाब में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य गारंटी : डॉ. बलबीर सिंह
Punjab News : पंजाब में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य गारंटी : डॉ. बलबीर सिंह

प्रदेश की 19 हजार आशा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सेहत योजना के राज्यव्यापी सेहत कार्ड पंजीकरण अभियान से जुड़ीं

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करने के लिए अपने व्यापक आशा कार्यकर्ता नेटवर्क को सक्रिय किया है। इस अभियान के तहत 19,000 से अधिक आशा कार्यकर्ता और 900 सहायक पंजाब के गांवों में पंजीकरण को गति दे रहे हैं। आशा कार्यकर्ता इस योजना की पहुंच को जमीनी स्तर तक विस्तारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक कार्यकर्ता को लगभग 1,000 लोगों और करीब 250 परिवारों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जहां वे घर-घर जाकर जागरुकता फैला रहे हैं और परिवारों को सेवा केंद्रों तथा कॉमन सर्विस सेंटरों में पंजीकरण के लिए सहयोग प्रदान कर रहे हैं। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुनिश्चित कर रही है कि योजना की जानकारी सीधे हर घर तक पहुंचे और पंजीकरण एवं सत्यापन की प्रक्रिया बिना किसी भ्रम या देरी के सुचारु रूप से पूरी हो सके।

20 दिन में किए गए 10 लाख पंजीकरण

जमीनी स्तर पर किए जा रहे इस निरंतर प्रयास का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पिछले 20 दिनों में ही आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से लगभग 10 लाख पंजीकरण किए गए हैं, जिससे पूरे पंजाब में स्वास्थ्य कवरेज का दायरा तेजी से बढ़ा है। इस गति को बनाए रखने के लिए आशा कार्यकतार्ओं को सफल पंजीकरण पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे जवाबदेही और निरंतर कार्य सुनिश्चित हो सके।

लगातार बढ़ रहा योजना का दायरा

मुख्यमंत्री सेहत योजना का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 50,000 लोग पंजीकरण कर रहे हैं और अब तक 35 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं। लुधियाना, पटियाला और जालंधर जैसे जिले पंजीकरण के मामले में अग्रणी बने हुए हैं, जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में व्यापक भागीदारी को दर्शाता है। पंजीकरण के साथ-साथ योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं भी तेजी से प्रदान की जा रही हैं। अब तक ?300 करोड़ से अधिक की कुल लागत वाले 2 लाख से अधिक उपचार किए जा चुके हैं, जिनमें 40,000 से अधिक सर्जिकल प्रक्रियाएं शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : 21 मई तक हरियाणा को नहीं मिलेगा अतिरिक्त पानी : सीएम

  • TAGS
  • [post_tags]