Punjab Breaking News : 21 मई तक हरियाणा को नहीं मिलेगा अतिरिक्त पानी : सीएम

0
251
Punjab Breaking News : 21 मई तक हरियाणा को नहीं मिलेगा अतिरिक्त पानी : सीएम
Punjab Breaking News : 21 मई तक हरियाणा को नहीं मिलेगा अतिरिक्त पानी : सीएम

कहा, पंजाब की तरफ से मिल रहे पानी का प्रयोग हरियाणा संयम के साथ करे

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर यह स्पष्ट किया है कि पंजाब की तरफ से वर्तमान समय में मिल रहा पानी 21 मई तक इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने लिखा है कि गर्मी बढ़ने के साथ यदि हरियाणा अतिरिक्त पानी की मांग करता है तो पंजाब उसकी मांग को पूरा नहीं कर पाएगा।

सीएम मान ने हरियाणा को संयम से पानी बरतने को कहा है। चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार इन्हीं दिनों पानी के लिए पंजाब से लड़ती है इसलिए पंजाब ने पहले ही हरियाणा को सचेत कर दिया है कि पानी की खपत पूरे संयम के साथ की जाए। इसके लिए हरियाणा सरकार को पत्र भी लिख दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब द्वारा हरियाणा को उसके कोटे का पानी दिया जा रहा है और यह 21 मई तक चलता रहेगा। पंजाब निर्धारित सप्लाई से अधिक पानी हरियाणा को नहीं दे सकता।

अभी तक हरियाणा ने कोटे अनुसार पानी खर्च किया

उन्होंने कहा कि मालूम चला है कि अभी तक हरियाणा ने अपने कोटे का 70 से 75 फीसदी पानी ही खर्च किया है, यह अच्छी बात है। 21 मई तक इस पानी की खपत की जा सकती है, उसके बाद ही आगे कोटे के तहत पानी सप्लाई दी जाएगी। यह भी अच्छी बात है कि इस बार हरियाणा सरकार ने इस बार अपने बजट में एसवाईएल के लिए कोई बजट तय नहीं किया है।

हरियाणा को अब यह मसला खत्म ही कर देना चाहिए। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पहली बार पंजाब का पानी पंजाब के लोगों और किसानों के लिए बरतना शुरू कर दिया है। अंतिम टेल तक किसानों को सिंचाई के लिए नई पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। दूसरे राज्यों के लिए पंजाब के पास कोई अतिरिक्त पानी नहीं है और न ही दूसरे राज्य इसके लिए उम्मीद रखें।

  • TAGS
  • [post_tags]