Punjab News : पंजाब की सांस्कृतिक शान को बरकरार रखने को सरकार प्रतिबद्ध : ईटीओ

0
219
Punjab News : पंजाब की सांस्कृतिक शान को बरकरार रखने को सरकार प्रतिबद्ध : ईटीओ
Punjab News : पंजाब की सांस्कृतिक शान को बरकरार रखने को सरकार प्रतिबद्ध : ईटीओ

अमृतसर में तीन दिवसीय रंगला पंजाब उत्सव का कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ

Punjab News  (आज समाज), अमृतसर : अमृतसर में तीन दिवसीय रंगला पंजाब उत्सव का शुभारंभ हुआ। इस उत्सव के शुभारंभ अवसर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय उत्सव का मुख्य उद्देश्य पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, रहन-सहन और पारंपरिक खान-पान को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब उत्सव में पंजाब की विविध सांस्कृतिक झलकियां एक ही मंच पर देखने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी संस्कृति विश्व की सबसे समृद्ध और जीवंत संस्कृतियों में से एक है, जो अपने विशिष्ट रहन-सहन, स्वादिष्ट खान-पान, लोक नृत्यों जैसे भांगड़ा और गिद्धा तथा भाईचारे की भावना के लिए जानी जाती है। इसकी पारंपरिक कलाएं, बोलियां और अतिथि सत्कार देश-विदेश में प्रसिद्ध हैं।

युवा पीढ़ी को जड़ों के साथ जोड़ा जा रहा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पंजाब की समृद्ध विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है ताकि युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ा जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार सहित इस उत्सव में पहुंचकर रंगले पंजाब की सुंदरता का आनंद लें।

कल शाम को होगा समापन

पर्यटन विभाग के निदेशक संजीव तिवारी ने बताया कि यह उत्सव 1 मार्च 2026 की देर शाम तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह उत्सव पंजाब, पंजाबी और पंजाबी संस्कृति को समर्पित है, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक विरासत, रहन-सहन और पारंपरिक व्यंजनों की सुंदर झलक देखने को मिलती है।

आज और कल ड्रोन शो आयोजित होगा

निदेशक पर्यटन ने बताया कि इस उत्सव में आम जनता का प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क है। उन्होंने जिला वासियों सहित समस्त पंजाबवासियों से अपील की कि वे अमृतसर के रणजीत एवेन्यू मैदान में आयोजित इस रंगला पंजाब उत्सव में पहुंचकर पंजाब, पंजाबी और पंजाबी संस्कृति की अद्भुत झलक का आनंद अवश्य लें।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : अरविंद केजरीवाल का बरी होना सच्चाई की जीत : मान