पंजाब पुलिस ने दिनभर छापेमारी अभियान चलाया, 82 नशा तस्कर चढ़े हत्थे
Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए भगवंत सिंह मान के निर्देश पर चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध के 314वें दिन पंजाब पुलिस ने कुल 320 स्थानों पर छापेमारी की। इसके परिणामस्वरूप राज्य भर में 62 एफआईआर दर्ज कर 82 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 314 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 43,802 हो गई है। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 1.4 किलो हेरोइन, 10 किलो भुक्की, 710 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 4,230 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
120 से अधिक पुलिस टीमों ने लिया भाग
इस अभियान के दौरान 123 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 320 स्थानों पर छापेमारी की। इसके अतिरिक्त, दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 321 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ युद्ध की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया गया है।
छात्रों को किया जा रहा जागरूक
ऐसे समय में जब देश के अधिकांश हिस्सों में नशे के संकट पर चर्चा हो रही है, पंजाब सरकार ने एक और साहसिक तथा अग्रणी निर्णय लिया है। नशे की अभिशाप को जड़ से समाप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा स्कूल स्तर पर रोजाना युवा विद्यार्थियों के मन को सशक्त बनाकर उन्हें इस अभिशाप से दूर रखा जा रहा है, क्योंकि नशे को वास्तव में इसी स्तर पर ही रोका जा सकता है। पं
जाब सरकार की प्रमुख मुहिम युद्ध नशों विरुद्ध के तहत बड़े स्तर पर योजनाबद्ध क्षमता-निर्माण कार्यक्रम स्कूल स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों और नशे के उपयोग से जुड़े जोखिमों के बारे में युवा मनों को सकारात्मकता की ओर मोड़ रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग तथा डा. बी आर अंबेडकर स्टेट इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एआईएमएस), मोहाली के माध्यम से भगवंत सिंह मान सरकार ने राज्य भर के स्कूल प्रमुखों के लिए संरचित प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशालाएं शुरू की हैं, क्योंकि सरकार का मानना है कि नशे की रोकथाम इसकी लत लगने से बहुत पहले शुरू की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब में प्राइवेट डिजिटल ओपन यूनिवर्सिटी नीति-2026 मंजूर


