Chandigarh Crime News : 1.8 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

0
631
Chandigarh Crime News : 1.8 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू
Chandigarh Crime News : 1.8 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

प्रदेशभर में चलाया पुलिस ने विशेष अभियान, 87 नशा तस्कर चढ़े हत्थे

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए प्रदेश पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान के तहत हर रोज पुलिस कर्मचारी टीमों के रूप में संगठित होकर छापेमारी करते हैं। पुलिस ने इस अभियान को युद्ध नशे विरुद्ध अभियान का नाम दिया हुआ है।

इसी अभियान के 487वें दिन, पंजाब पुलिस ने बुधवार को 87 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.8 किलो हेरोइन, 401 नशीली गोलियाँ/कैप्सूल और 11.12 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके अलावा नशा छुड़ाऊ अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज नौ व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार कराने के लिए राजी किया है।

पिछले 16 माह से चल रहा अभियान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू किए गए नशे के खिलाफ चल रहे निर्णायक अभियान युद्ध नशे विरुद्ध के 16 महीने पूरे हो गए हैं, जिसके तहत पंजाब पुलिस ने 1 मार्च, 2025 से अब तक 50,656 एफआईआर दर्ज की हैं और 70,871 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 3125 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इस नशा विरोधी अभियान की शुरूआत से, पंजाब पुलिस, पंजाब के डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशन में, राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में रोजाना कार्रवाई कर रही है।

अभी तक इतनी रिकवरी हो चुकी

विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था प्रवीण सिन्हा ने कहा कि 3125 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के अलावा, पुलिस ने 842 किलोग्राम अफीम, 675 क्विंटल भूक्की, 85 किलोग्राम चरस, 1022 किलोग्राम गांजा, 58 किलोग्राम आईसीई, 59 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल और 19.40 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की है।

अमृतसर में हथियारों सहित दो गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार के हथियार तस्करी माड्यूल के दो व्यक्तियों को सात आधुनिक पिस्तौलों और 40 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर इस माड्यूल को नष्ट कर दिया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने साझा की।गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान तरन तारन के गांव सुर सिंह के निवासी सुरजीत सिंह उर्फ राणा (33) और अमृतसर के भाई मंज सिंह रोड के निवासी गुलबाग सिंह उर्फ बाठ (26) के रूप में हुई है।

  • TAGS
  • No tags found for this post.