Chandigarh Crime News : 1.6 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

0
276
Chandigarh Crime News : 1.6 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू
Chandigarh Crime News : 1.6 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

प्रदेश भर में चलाए गए अभियान में 100 नशा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने बरामद की नशे की खेप

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त करने के लिए पंजाब पुलिस का विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध लगातार जारी है। इस अभियान के तहत योजनाबद्ध तरीके से पंजाब पुलिस की टीमें पूरे प्रदेश में छापेमारी करती हैं और नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजती हैं। इसी अभियान के तहत पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के 460वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से 1.6 किलोग्राम हेरोइन, 1110 नशीली गोलियां और 16,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही पिछले 460 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 66,687 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 12 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।

गैंगस्टरां ते वार अभियान भी जारी

राज्य में चलाए जा रहे निर्णायक अभियान गैंगस्टरां ते वार के 135वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 555 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए शुरू की गई एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

299 आरोपियों का किया गिरफ्तार

अभियान के 135वें दिन पुलिस टीमों ने छह हथियारों सहित 299 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस मुहिम की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 33,917 हो गई है। इसके अलावा 69 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 16 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 5 भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया। इस अभियान संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर गोपनीय रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचनाएं भी साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम : बैंस

 

  • TAGS
  • [post_tags]