Punjab News : पंजाब में बढ़ा नहरी पानी से सिंचाई का रकबा : गोयल

0
140
Punjab News : पंजाब में बढ़ा नहरी पानी से सिंचाई का रकबा : गोयल
Punjab News : पंजाब में बढ़ा नहरी पानी से सिंचाई का रकबा : गोयल

1.1 लाख एकड़ से अधिक अतिरिक्त क्षेत्र नहरी सिंचाई के तहत आया, 19213 एकड़ क्षेत्र को पहली बार नहरी पानी मिला

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब की वर्तमान सरकार प्रदेश के किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार यह प्रयास लगातार कर रही है कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा रकबा नहरी पानी के अधीन लाया जाए। इसी प्रयास के चलते पंजाब की ऐतिहासिक जीवन-धारा में नई जान फूंकते हुए पंजाब सरकार ने बिस्त दोआब नहर की पुन: बहाली से दोआबा क्षेत्र के खेतों की तस्वीर बदलते हुए किसानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है।

प्रदेश के सिंचाई नेटवर्क को बड़ा बढ़ावा देते हुए सरकार द्वारा नहर को पुनर्जीवित करने से वर्ष 2025-26 के दौरान बिस्त-दोआब नहरी नेटवर्क के तहत सिंचित क्षेत्र में 167% की शानदार वृद्धि दर्ज की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी साझा करते हुए जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि इस विस्तार से 1,10,762 एकड़ अतिरिक्त क्षेत्र नहरी सिंचाई के तहत लाया गया है।

पानी के प्रवाह में उल्लेखनीय सुधार

जिससे इलाके के कृषि क्षेत्र की नींव मजबूत हुई है। दोआबे की जीवन-रेखा मानी जाने वाली इस नहर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लक्षित प्रयासों के तहत पानी के प्रवाह में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इन प्रयासों से जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला और होशियारपुर के कुछ हिस्सों में लंबे समय से चली आ रही पानी की कमी को दूर करते हुए सिंचाई प्रणाली को मजबूत किया गया। गोयल ने कहा कि रोपड़ हेडवर्क्स से निकलने वाले इस नहरी नेटवर्क, जिसमें इसके राजबाहें, माइनर और खाले शामिल हैं, का व्यापक कायाकल्प किया गया है।

इससे पानी का वितरण और अधिक सुचारू और कुशल हुआ है, जिससे सिंचित क्षेत्र में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पुन: बहाली की बड़ी उपलब्धि यह भी है कि बिस्त-दोआब नहरी नेटवर्क के तहत लगभग 19213 एकड़ कृषि योग्य क्षेत्र को पहली बार नहरी पानी मिला है। यह उन किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव है, जो पहले भूजल और बारिश पर निर्भर थे।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब में निजी स्कूलों की मनमानी पर लगेगी लगाम : बैंस

  • TAGS
  • [post_tags]