Chandigarh Crime News : 3.9 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

0
393
Chandigarh Crime News : 3.9 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : 3.9 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान जारी

Chandigarh Crime News  (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को नशा और अपराध मुक्त बनाने का प्रदेश सरकार का प्रयास जारी है। इसी के चलते वर्तमान में प्रदेश में दो विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इनमें से एक है युद्ध नशे विरुद्ध। इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी करके नशा तस्करों को नशीले पदार्थों को जबत कर रही है।

इस अभियान को पंजाब पुलिस ने लगातार 349वें दिन भी जारी रखा है, जिसमें 76 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 3.9 किलो हेरोइन, 7 किलो भुक्की, 526 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11,500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इससे केवल 349 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 49,440 हो गई है। नशा छुड़ाने की मुहिम के हिस्से के रूप में पंजाब पुलिस ने आज 36 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के इलाज के लिए राजी किया है।

गैंगस्टरां ते वार अभियान के तहत भी की कार्रवाई

पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए छेड़ी गई एक निर्णायक जंग – 20 जनवरी, 2026 को डायरेक्टर जनरल आॅफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू की गई थी। इसके तहत सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से पूरे राज्य में विशेष कार्रवाई की जा रही हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश के तहत शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरां ते वार मुहिम के 24वें दिन, पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए ठिकानों पर 888 छापेमारियां कीं। इस दौरान पुलिस टीमों ने 256 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मुहिम की शुरूआत से अब तक गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की कुल संख्या 9,012 हो गई है।

इसके अलावा 129 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 239 व्यक्तियों की जांच की गई और पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों द्वारा कार्रवाई के दौरान 7 भगोड़े अपराधी (पीओ) को भी गिरफ्तार किया गया है। वांछित अपराधियों/गैंगस्टरों के बारे में जानकारी और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना देने के लिए लोग गुप्त रूप से एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब में लागू होगी ऑन स्क्रीन मार्किंग प्रणाली : बैंस

  • TAGS
  • [post_tags]