Punjab Weather Update : बारिश की कमी से जूझ रहे पंजाब में कल से बदल सकते हैं हालात, मानसून दोबारा सक्रिय होने को तैयार

0
87
Punjab Weather Update : बारिश की कमी से जूझ रहे पंजाब में कल से बदल सकते हैं हालात, मानसून दोबारा सक्रिय होने को तैयार
Punjab Weather Update : बारिश की कमी से जूझ रहे पंजाब में कल से बदल सकते हैं हालात, मानसून दोबारा सक्रिय होने को तैयार

आज प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क, कल से कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : वर्तमान मानसून सीजन के दौरान उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तरह ही पंजाब भी बारिश की कमी से जूझ रहा है। भारतीय मौसम विभाग की चंडीगढ़ शाखा द्वारा जारी किए गए बुलेटिन की बात करें तो पंजाब में इस मानसून सीजन में बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई है, जिसमें लगभग 33% से 34% तक की कमी बनी हुई है और कुछ जिलों में असंतुलित बारिश देखने को मिली है।

वहीं प्रदेश के लिए अच्छी खबर यह है कि दो दिनों की ब्रेक के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की ओर से जिलेवार पूवार्नुमान के अनुसार 14 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हालांकि आज, वीरवार बारिश के आसार कम हैं।

14-15 अगस्त को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

14 और 15 अगस्त को उत्तरी तथा पूर्वी पंजाब के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 16 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है। बुधवार राज्य के तापमान में 4.6 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। इसके साथ ही लोग उमस से भी परेशान होते रहे। पंजाब में आज कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान तापमान बढ़ सकता है और उसम लोगों को परेशान कर सकती है।

कल इन जिलों में बारिश की संभावना

कल यानी 14 अगस्त को बारिश की गतिविधि बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मानचित्र के अनुसार पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की संभावना दिखाई गई है। इन क्षेत्रों के आसपास के जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और नवांशहर में भी बारिश की संभावना बनी रहेगी।

15 अगस्त को इन जिलों में हो सकती है अच्छी बारिश

15 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और नवांशहर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। दक्षिणी पंजाब में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

  • TAGS
  • [post_tags]