ब्लास्ट के कारण अभी नहीं हुए स्पष्ट, पुलिस टीमें जांच में जुटी
Amritsar Breaking News (आज समाज), अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में कुछ देर पहले एक घर में हुए जोरदार धमाके में दो महिलाओं के घायल होने की सूचना है। महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट होने के तुरंत बाद घर मे आग लग गई। दीवारों में दरारें आ गई और शीशे टूट गए।
ब्लास्ट से पड़ोस के घरों में भी कंपन महसूस की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। जिसके बाद घर को सील कर दिया गया है। मौके पर पहुंची टीमें अलग-अलग एंगल से ब्लास्ट की जांच कर रहीं हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही ब्लास्ट के कारणों बारे पता चल जाएगा। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई।
दोनों महिलाओं की हालत नाजुक
आग में 2 महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। ब्लास्ट कैसे हुआ, अभी इसके बारे में कुछ पता नहीं चलना है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसीपी सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि फोरेंसिक की टीमें बुलाई गई हैं। जांच के बाद ब्लास्ट के पीछे की वजह का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि यह घटना अनगढ़ इलाके में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। 2 फायर टेंडरों की मदद से करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद अंदर झुलसी महिलाओं को बाहर निकाला गया। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी ने बताया कि लोकल लोगों ने इस घर में पटाखे बनाने का शक जताया है। पुलिस को भी घर के बाहर पटाखों के टुकड़े मिले हैं। हालांकि अभी कुछ फाइनल कहना जल्दबाजी होगी। जांच के लिए फोरेंसिक टीमें बुला ली गई हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा।
ये भी पढ़ें : Punjab Local Body Elections : 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे निकाय चुनाव


