Chandigarh Breaking News : प्रदेश में बड़े स्तर पर बिक रहा मिलावटी दूध

0
190
Chandigarh Breaking News : प्रदेश में बड़े स्तर पर बिक रहा मिलावटी दूध
Chandigarh Breaking News : प्रदेश में बड़े स्तर पर बिक रहा मिलावटी दूध

विभाग की टीमों द्वारा लिए 204 सैंपलों में से 68 गुणवत्ता टेस्ट में फेल

Chandigarh Breaking News  (आज समाज), चंडीगढ़ : जैसे-जैसे गर्मी का सीजन चरम पर पहुंच रहा है। वैसे-वैसे ही दूध उत्पादन कम हो रहा है। इसी बीच उत्पादन और मांग के बीच का अंतर कम करने के लिए मिलावटखोरों ने नकली दूध व दूध से बने उत्पाद मार्केट में बड़ी मात्रा में उतारने शुरू कर दिए हैं। जिससे एक तरफ जहां लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है वहीं मिलावटखोर इससे मोटा मुनाफा कमाने में लगे हुए हैं। यह बात विभाग द्वारा की गई छापेमारी और सैंपलिंग से साबित हुई है।

पंजाब स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पिछले दिनों जो छापेमारी की उसमें कुल मिलाकर दूध व दूध से बने उत्पादों के 204 सैंपल लिए। डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे राज्य की स्थानीय डेयरियों की जांच की गई, जिसके दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरियों, प्रोसेसिंग यूनिटों और खुदरा दुकानों से पनीर के 204 सैंपल लिए गए। दूध सैंपलिंग अभियान के परिणाम साझा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस दौरान दूध के कुल 204 सैंपल एकत्र किए गए, जिनमें से 68 सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए, जबकि एक नमूना असुरक्षित पाया गया।

स्टेट फूड लैबोरेटरी में कराई जांच

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लिए गए सैंपलों को किसी भी प्रकार की मिलावट और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मान्यता प्राप्त स्टेट फूड लैबोरेटरी में भेजा गया है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, ह्लनियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी फूड बिजनेस आॅपरेटर (एफबीओ) के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के प्रावधानों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से सतर्क रहने और संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना देकर इस मिशन में सहयोग करने की अपील भी की। उल्लेखनीय है कि इस पनीर सैंपलिंग अभियान से पहले एफडीए पंजाब द्वारा 6 और 7 मई 2026 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय दूध सैंपलिंग अभियान भी चलाया गया था।

लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ नहीं करने देंगे

सप्लाई चेन से मिलावटी दूध को खत्म कर जनस्वास्थ्य की रक्षा के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया कि यह सैंपलिंग अभियान स्वस्थ और रंगला पंजाब सुनिश्चित करने के लिए आने वाले हफ्तों में भी लगातार जारी रहेगा। विभाग की सतर्कता के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए एफडीए कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़, आईएएस ने कहा कि फूड सेफ्टी अधिकारी (एफएसओ) न केवल कानून लागू कर रहे हैं, बल्कि फूड बिजनेस आॅपरेटरों को स्वच्छता और उचित भंडारण संबंधी तरीकों के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Local Body Elections : 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे निकाय चुनाव

  • TAGS
  • [post_tags]