कहा, सरकार ने खुलेआम लूटा चुनाव, पुलिस और प्रशासन का किया राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल
Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के उस दावे को खारिज करते हुए कि 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस 9 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा कि 2027 में कांग्रेस अपने 2017 के प्रदर्शन से भी बेहतर परिणाम देगी, क्योंकि पंजाब के लोगों को अब यह एहसास हो गया है कि उन्होंने 2022 में एक बड़ी गलती की थी।
वड़िंग ने कहा कि वह हलफनामे पर लिखकर दे सकते हैं कि इस बार आम आदमी पार्टी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी, क्योंकि पंजाब के लोग इनके नाटकों और दिखावेबाजी से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि आप नेताओं को यह लिखकर देने वाले ड्रामे करने की आदत है कि वे कितनी सीटें जीतेंगे।
2024 लोकसभा चुनाव में दिखाया जनता ने आइना
उन्होंने मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भी उन्होंने पंजाब की सभी 13 संसदीय सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन पार्टी केवल तीन सीटें ही जीत सकी। इसके अलावा, 2022 में 92 विधानसभा क्षेत्र जीतने वाली पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों में सिमटकर केवल 32 विधानसभा क्षेत्रों तक रह गई। उन्होंने कहा कि उसके बाद से यह गिरावट लगातार जारी है और किसी को नहीं पता कि यह कहां जाकर रुकेगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दोहराया कि 2027 में पंजाब में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह हलफनामे पर लिखकर गारंटी देते हैं कि कांग्रेस 2017 के अपने प्रदर्शन से भी बेहतर नतीजे हासिल करेगी।
सरकार पर लगाया राजनीतिक हिंसा का आरोप
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब में जारी चुनाव प्रक्रिया के दौरान राज्य मशीनरी के कथित दुरुपयोग, राजनीतिक हिंसा और प्रशासनिक दबाव की घटनाओं की कड़ी निंदा की है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसी अलोकतांत्रिक राजनीति से डरने वाली नहीं है।रंधावा ने कहा कि चुनाव के दौरान पंजाब के कई इलाकों से हिंसा, डराने-धमकाने और मीडिया के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं, जो राज्य में बिगड़ते लोकतांत्रिक माहौल को दशार्ती हैं। उन्होंने सुजानपुर में बूथ कैप्चरिंग की कोशिश निंदनीय है।
ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब नगर निगम चुनावों में कुल 63.94 प्रतिशत मतदान


