Punjab News: पंजाब पुलिस का जबरदस्त एक्शन, अवैध हथियारों और नशे के कई नेटवर्क का भंडाफोड़, 109 लोग हिरासत में

0
313

Punjab News: पंजाब में अवैध हथियारों और नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अमृतसर में पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी के कई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 अवैध पिस्तौल, 38.962 किलोग्राम हेरोइन, 800 ग्राम अफीम और 102 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

हिरासत में लिए गए 109 संदिग्ध

विशेष अभियान के दौरान 109 संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस को इस कार्रवाई में और बरामदगी तथा गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने X पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर अवैध हथियारों की आपूर्ति करते थे, जिन्हें आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाया जाना था।

‘नेटवर्क खत्म करने के प्रयास जारी’

डीजीपी के अनुसार, इस मामले में अमृतसर के घरिंडा, लोपोके और भिंडी सैदा पुलिस थानों में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क की पिछली और आगे की कड़ियों का पता लगाने में जुटी है। इसके साथ ही आरोपियों के अन्य सहयोगियों की पहचान कर हथियार और नशा तस्करी के व्यापक नेटवर्क को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

‘नशामुक्त पंजाब के लिए प्रतिबद्ध’

गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध के नेटवर्क को तोड़ने, अवैध हथियारों और नशा तस्करी पर लगाम लगाने तथा सुरक्षित और नशामुक्त पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • TAGS
  • [post_tags]