Bollywood News: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट ने हलचल मचा दी है। उन्होंने इस पोस्ट में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने का अनुभव बयां किया है, जो वायरल हो गया है। हालांकि, उन्होंने नवाजुद्दीन का नाम मेंशन नहीं किया है, लेकिन इस पोस्ट में उन्हें टैग किया है। पोस्ट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है।
नवाजुद्दीन को किया टारगेट
दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर 18 नवंबर को एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपने एक्सपीरयंस को एक ‘बुरा सपना’ बताते हुए लिखा, ”बात करने की तमीज नहीं और एटीट्यूड अलग ही लेवल का, बिल्कुल ऑफेंसिव इंसान।” दीया की यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई है।
नवाजुद्दीन को टैग किया
दीया की इस पोस्ट के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने किसके बारे में बात की है। पोस्ट में नवाजुद्दीन को टैग किया गया था, इसलिए कुछ लोगों का मानना है कि दीया ने नवाजुद्दीन पर भड़ास निकाली है। हालांकि, एक्ट्रेस ने कैप्शन में उनका नाम नहीं लिया है और न ही अपनी बातों के पीछे का रेफरेंस बताया है।
नवाजुद्दीन ने किया रिएक्ट?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की इंस्टाग्राम स्टोरी ने भी लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। उन्होंने एक खाली कुर्सी की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, ”एक ओंकार! नानक देव जी।” हालांकि, उन्होंने दीया का जिक्र नहीं किया और न ही उनकी पोस्ट के बारे में कुछ कहा।
दीया मिर्जा की आगामी फिल्में
दीया मिर्जा के पास फिल्मों और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए कई प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में उनकी ‘इक्का’ रिलीज हुई थी, जिसमें वे सनी देओल, अक्षय खन्ना के साथ नजर आई थीं। इस साल की शुरुआत में दीया ने चार ऐसे प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की थी, जिन्हें उन्होंने पूरा कर लिया है और अब वे उनकी रिलीज का इंतजार कर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ एक वेब सीरीज, जिमी शेरगिल के साथ एक और सीरीज और राहुल भट्ट के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है। मेकर्स ने अभी तक नवाजुद्दीन के साथ वाली उनकी सीरीज का नाम या उससे जुड़ी अन्य जानकारी नहीं दी है।


