Punjab News : पंजाब नगर निगम चुनावों में कुल 63.94 प्रतिशत मतदान

0
436
Punjab News : पंजाब नगर निगम चुनावों में कुल 63.94 प्रतिशत मतदान
Punjab News : पंजाब नगर निगम चुनावों में कुल 63.94 प्रतिशत मतदान

29 मई को आएंगे परिणाम, सभी दल कर रहे अपनी जीत का दावा

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चला। इस बार निकाय चुनाव बैलेट से करवाए जा रहे है। नगर निगम चुनाव 2026 के लिए कुल 63.94 प्रतिशत मतदान हुआ। विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान कराया गया।

मतदान केंद्रों के बाहर दिनभर मतदाताओं की भीड़ लगी रही। शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, जो बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी को दर्शाती हैं। राज्य चुनाव आयोग ने पुष्टि की कि पूरे राज्य में मतदान प्रक्रिया बड़े पैमाने पर शांतिपूर्ण रही।

राज्य चुनाव आयोग ने स्थानीय प्रशासन को मजबूत करने में उत्साहजनक भागीदारी के लिए पंजाब के मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन की भी सराहना की। मतों की गिनती 29 मई 2026 को होगी। नगर निगम चुनाव 2026 का विस्तृत सारांश संलग्न किया गया है।

पठानकोट में कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

पठानकोट के आनंदपुर रडा स्थित पोलिंग बूथ नंबर 2 पर कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकतार्ओं में हुई झड़प के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों के कार्यकतार्ओं को शांत करवा पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी दे वापस भेज दिया। पोलिंग बूथ में माहौल तनावपूर्ण होने के पीछे का कारण एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके परिवार सदस्य के पोलिंग स्टेशन में साथ जाना बना। बीजेपी के कार्यकतार्ओं का आरोप था कि एक व्यक्ति अकेला ही वोट डालने जा सकता है और कांग्रेस अन्य लोगों को साथ भेज मतदान हेरफेर करवाने की कोशिश कर रही है।

दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकतार्ओं का कहना था कि सिर्फ एक बुजुर्ग महिला जिससे चलना भी मुश्किल हो रहा था उसका एक परिवार सदस्य मतदान करने के लिए गया है और उसी बात को बीजेपी कार्यकतार्ओं ने आधार बना उनके वर्करों के साथ झगड़ा शुरू कर दिया है। इस झड़प की वजह से लोगों में अफरा तफरी मच जाने से कुछ समय के लिए मतदान भी प्रभावित हुआ। जबकि भाजपा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि जिस भी पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं भीषण गर्मी के बीच पानी तक का जिला प्रशासन की तरफ से प्रबंध नहीं किए गए।

भाजपा उम्मीदवार के पति को आई चोटें

बरनाला के वार्ड नंबर 15 में चल रहे मतदान के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच झगड़ा हुआ। झड़प के दौरान भाजपा उम्मीदवार दीपइंदर कौर के पति जसवीर सिंह के सिर में गंभीर चोट भी आई। घायल को तुरंत बरनाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में मतदान के अंतिम समय सियासी पार्टियों के समर्थक आपस में भिड़े। धक्का मुक्की के चलते पोलिंग बूथ का दरवाजा बंद किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच समर्थकों को खदेड़ा।

  • TAGS
  • [post_tags]