Chandigarh Crime News : प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से 25 नशा तस्कर काबू

0
192
Chandigarh Crime News : प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से 25 नशा तस्कर काबू
Chandigarh Crime News : प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से 25 नशा तस्कर काबू

पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ हुए बरामद

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा व नशा तस्करों से मुक्त करने के लिए प्रदेश पुलिस का विशेष अभियान युद्ध नशों विरुद्ध मार्च 2025 से लगातार जारी है। इस अभियान के तहत प्रदेश पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी करके नशा तस्करों को गिरफ्तार करती हैं और उनके कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद करती हैं।

अपनी इसी कार्रवाई को पंजाब पुलिस ने 451वें दिन भी जारी रखते हुए 25 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 513 ग्राम हेरोइन तथा 20,200 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 451 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 65,502 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 4 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।

गैंगस्टरां ते वार अभियान भी जारी

राज्य में चल रही निर्णायक मुहिम गैंगस्टरों ते वार के 126वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के चिन्हित और मैप किए गए 509 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी, 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी।

एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं। 126वें दिन पुलिस टीमों ने 10 हथियारों सहित 229 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिसके साथ ही अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 32,187 हो गई है। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों संबंधी सूचना भी दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब नगर निगम चुनावों में कुल 63.94 प्रतिशत मतदान

  • TAGS
  • [post_tags]