Chandigarh Crime News : एक ही दिन में पुलिस के हत्थे चढ़े 98 तस्कर

0
400
Chandigarh Crime News : एक ही दिन में पुलिस के हत्थे चढ़े 98 तस्कर
Chandigarh Crime News : एक ही दिन में पुलिस के हत्थे चढ़े 98 तस्कर

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 1.1 किलो हेरोइन, 67 किलो भुक्की, 514 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस का नशे तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान युद्ध नशों विरुद्ध एक मार्च 2025 से लगातार जारी है। अपने इसी अभियान के 417वें दिन पंजाब पुलिस ने 98 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.1 किलो हेरोइन, 67 किलो भुक्की, 514 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 7,430 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही केवल 417 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 60,008 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 44 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी राजी किया है।

पुलिस ने अपराधियों के 541 ठिकानों पर की छापेमारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निदेर्शों के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम गैंगस्टरां ते वार के 92वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 541 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

जनता हेल्पलाइन नंबर पर दे पुलिस को सूचना

उन्होंने बताया कि लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के जरिए गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी सूचना दे सकते हैं। अभियान के 92वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 254 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 23,140 हो गई है। इसके अलावा 79 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 61 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान तीन भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

  • TAGS
  • [post_tags]