Amritsar Crime News : पाकिस्तान से भेजी 25 किलो हेरोइन जब्त

0
146
Amritsar Crime News : पाकिस्तान से भेजी 25 किलो हेरोइन जब्त
Amritsar Crime News : पाकिस्तान से भेजी 25 किलो हेरोइन जब्त

पुलिस ने तीन नशा तस्कर भी किए गिरफ्तार, लंबे समय से सीमा पार से मंगवा रहे थे नशे की खेप

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्तियों को 25 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि जब्त की गई नशे की खेप पाकिस्तान से मंगवाई गई थी और आरोपियों ने इसे पूरे प्रदेश में सप्लाई करना था।

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूपिंदर सिंह निवासी गांव जंडौर (होशियारपुर), रवि कुमार निवासी कृपाल कॉलोनी, दसूहा (होशियारपुर) और विशाल सिंह निवासी फतेहपुर, अमृतसर के रूप में हुई है। हेरोइन की खेप बरामद करने के अलावा पुलिस टीमों ने आरोपियों की हुंडई वर्ना कार जिसका इस्तेमाल नशा तस्करी के लिए किया जा रहा था, भी जब्त कर ली है।

इस तरह आरोपियों तक पहुंची पुलिस

यह कार्रवाई सीआई अमृतसर द्वारा एक दिन पहले दो नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े तीन व्यक्तियों को 13 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार किए जाने के बाद की गई है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार बैठे तस्कर के निदेर्शों पर काम कर रहे थे तथा विभिन्न स्थानों से हेरोइन की खेप प्राप्त कर उसे पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचा रहे थे।

गांव गिल की दाना मंडी के पास पकड़े आरोपी

आॅपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सीआई अमृतसर की पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि संदिग्ध भूपिंदर सिंह और रवि कुमार हेरोइन की बड़ी खेप के सौदे के लिए अमृतसर के गांव गिल स्थित मेहता रोड पर अपने साथी विशाल सिंह से मिलने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने नाकाबंदी की और अमृतसर के गांव गिल की दाना मंडी के पास से भूपिंदर सिंह, रवि कुमार और विशाल सिंह को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने विशाल सिंह के कब्जे से 8 किलो हेरोइन तथा भूपिंदर सिंह और रवि कुमार के कब्जे से 17 किलो हेरोइन बरामद की।

डीजीपी ने कहा कि आरोपियों के आगे-पीछे के लिंक खंगाले जा रहे हैं तथा मामले में शामिल सभी व्यक्तियों की पहचान करने और पूरी सप्लाई चेन का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Breaking News : मानसून सीजन की चुनौतियों के लिए हम पूरी तरह तैयार : गोयल

  • TAGS
  • [post_tags]