Haryana News: चंडीगढ़ में 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया, अधिसूचना जारी

0
80

Haryana News: चंडीगढ़ में 9 नवंबर यानी सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पहले यह दिन रेसट्रिक्टेड हॉलिडे था। चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग ने आज अधिसूचना जारी कर इस संबंध में संशोधित आदेश दिए हैं।

पहले था रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे

अधिसूचना के मुताबिक, गोवर्धन पूजा/विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर अब 9 नवंबर को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर भी लागू होगा।

अब सार्वजनिक अवकाश

इससे पहले, जारी वर्ष 2026 की अवकाश सूची में 9 नवंबर को प्रतिबंधित अवकाश रखा गया था। अब नए आदेश से इसकी श्रेणी बदलकर सार्वजनिक अवकाश कर दी गई है।

  • TAGS
  • [post_tags]