मौसम अलर्ट: IMD ने जारी कर दी है चेतावनी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-NCR में हैं तो हो जाएं सावधान, जमकर बरसेंगे बादल

0
58
मौसम विभाग की तरफ से बुधवार 5 अगस्त को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब को लेकर जो मौसम अलर्ट जारी किया गया है उसमें कई इलाकों में हल्की से जोरदार बारिश की संभावना है. लोगों को बिना जरूरी काम घर से बाहर ना निकलने की चेतावनी दी गई है.
punjab and haryana weather
मानसून दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में अपने प्रचंड रूप दिखाने लगा है.

नई दिल्ली. मानसून का कहर अभी जारी रहने वाला है. मौसम विभाग की तरफ से देश भर में लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी जा रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और गरज के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है. अगर आप दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज अगर बाहर जाने का प्लान है या किसी वजह से जाना पड़ रहा है तो बिना मौसम की जानकारी के ना निकलें. मौसम विभाग ने 4 से 6 अगस्त के बीच इन तमाम राज्यों में जोरदार बारिश की आशंका जताई है.

मानसून दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में अपने प्रचंड रूप दिखाने लगा है. मौसम विभाग ने के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है. पिछले कई दिनों से हुई बारिश ने जल जमाव की स्थिति पैदा कर दी है. 5 अगस्त को भी राज्य के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है. हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कई शहरों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.तेज बारिश और बाकी मौसमी घटना की वजह से जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

किन इलाकों में भारी बारिश की आशंका

पंजाब के मोहाली, लुधिायना, जलंधर, पटियाला और चंडीगढ़ में 5 अगस्त को भारी बारिश होने की आशंका है. पठानकोट और फरीदकोट में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने राज्यों के मौसम का अलर्ट जारी करते हुए जन साधारण के लिए चेतावनी जारी की है. इसमें ये भी बताया गया है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें. अगर आप बाहर किसी काम से निकले हैं तो गरज-चमक के समय खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों.ऐसे जगहों पर जाने से बचें जहां जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है.