Himachal Weather Update: हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 91 सड़कें बंद. 10 जिलों में येलो अलर्ट

0
147

शिमला. हिमाचल प्रदेश का मौसम अभी कुछ दिनों तक और जन जीवन पर असर डालेगा. रविवार 30 अगस्त को मौसम की बात करें तो राज्य के कई शहरों में भारी बारिश के आसार है. पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश से राज्य में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. यातायात लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रभावित हुआ है. राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 91 सड़कें अभी भी बंद हैं. सबसे ज्यादा सड़कें मंडी और कुल्लू जिलों में प्रभावित हैं. मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

SEOC ने जो आंकड़ों सामने रखे हैं उसके मुताबिक बंद सड़कों में मंडी की 28, कुल्लू की 16, कांगड़ा की 7, सिरमौर की 6, ऊना की 4, चंबा की 3 और शिमला की 2 सड़कें शामिल हैं. इसके अलावा बिलासपुर और लाहौल-स्पीति में एक-एक सड़क भी बंद है. लगातार बारिश की वजह से कई स्थानों पर भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो गई है जबकि कुछ जगहों पर इसका असर देखने मिला है. कई इलाकों में सड़क संपर्क भी इससे प्रभावित हो चुका है.

10 जिलों में येलो अलर्ट

पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश का कहर अभी फिलहाल जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने राज्यों के निवासियों से अलर्ट रहने कहा है. हिमाचल प्रदेश के मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में कांगड़ा, सोलन, कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, चंबा, सिरमौर और लाहौल-स्पीति शामिल हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुतबिक कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में मानसून फिलहाल को थमने का नाम नहीं ले रहा. बारिश की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है और यातायात बहाल करना राज्यों के कई शहरों में चुनौती बना हुआ है. भारी बारिश की वजह से जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है और कई स्थानों पर सड़कें बंद करना पड़ा. इसकी वजह से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और सिरमौर जैसे जिलों में बारिश के कारण सबसे अधिक सड़कें प्रभावित हुई हैं.

  • TAGS
  • [post_tags]