Kinnaur-Shimla National Highway Blocked : किन्नौर-शिमला नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन, हाईवे पर गिर रही बड़ी चट्टानें, सैंकड़ों वाहन फंसे

0
48
किन्नौर-शिमला नेशनल हाईवे पर बुधवार रात से ही भारी भूस्खलन हो रहा है। इस भूस्खलन के चलते हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। इसी के साथ किन्नौर का संपर्क शिमला से पूरी तरह कट चुका है।
Kinnaur-Shimla National Highway Blocked : किन्नौर-शिमला नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन, हाईवे पर गिर रही बड़ी चट्टानें, सैंकड़ों वाहन फंसे
Kinnaur-Shimla National Highway Blocked : किन्नौर-शिमला नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन, हाईवे पर गिर रही बड़ी चट्टानें, सैंकड़ों वाहन फंसे

शिमला से पूरी तरह कटा किन्नौर, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Kinnaur-Shimla National Highway Blocked (आज समाज), शिमला : हिमाचल में हर साल की तरह इस बार भी मानसून सीजन के दौरान बादल फटने और भूस्खलन के कारण नेशनल हाईवे और अन्य रास्ते बाधित होने का सिलसिला जारी है। बारिश और लैंडस्लाइडिंग के चलते प्रदेश के 100 ये ज्यादा मार्ग बंद हैं। इनमें से कई नेशनल हाईवे हैं। ताजा मामले में किन्नौर को शिमला से जोड़ने वाले नेशनल हाइवे-5 (एनएच-5) पर निगुलसरी में बहुत भारी लैंडस्लाइड हो गया है।

यहां पर अभी भी पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर रही हैं। जिसके चलते यह सड़क वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद पड़ी है। दरअसल यह लैंडस्लाइड बुधवार रात करीब एक बजे शुरू हुआ जब पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इसके बाद चट्टानें और भारी पत्थर गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है जिसके चलते सड़क मार्ग बहाल करने की कोशिश अभी शुरू नहीं हो सकी हैं।

हाईवे के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम

सड़क बंद होने से दोनों ओर एचआरटीसी व प्राइवेट बसें, ट्रक और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। रात से ही सैकड़ों यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश के कारण निगुलसरी क्षेत्र में पहाड़ी से बार बार मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। ऐसे में सड़क बहाल करने का काम शुरू नहीं हो सका है। निगुलसरी में एनएच-5 के साथ वैकल्पिक सड़क भी लैंडस्लाइड के कारण बंद है। इससे किन्नौर और शिमला के बीच आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ी है।

मार्ग को जल्द किया जाएगा बहाल

नेशनल हाइवे के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि बारिश की वजह से सड़क बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है। विभाग की मशीनें मौके पर तैनात हैं। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, मलबा हटाकर मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। यदि यात्रा करना जरूरी हो तो स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और पूरी सावधानी के साथ वाहन चलाएं।

प्रदेश में कमजोर पड़ा मानसून

भारतीय मौसम विभाग की शिमला शाखा द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में मानसून थोड़ा कमजोर पड़ गया है। बीते एक सप्ताह के दौरान नॉर्मल से 13 फीसदी कम बारिश हुई है। अगले एक सप्ताह तक भी ज्यादातर भागों में सामान्य या इससे कम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Haryana Weather : हरियाणा में आज भी मानसून रहेगा मेहरबान, कई जिलों में होगी भारी बारिश, जानें अपने जिले का हाल