Charkhi Dadri News(आज समाज नेटवर्क)बाढड़ा। कस्बे के जुई रोड़ स्थित अनाज मंडी परिसर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों का धरना 178 वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता धर्मपाल पीटीआई व रमेश कुमार भाम्भु ने की।धरने को संबोधित करते हुए किसान नेता मास्टर जगरोशन, कामरेड रामफल देशवाल, किसान नेता कर्ण सिंह, मास्टर रघुवीर सिंह, कामरेड रामपाल धारणी ने कहा कि लाल बहादूर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि 11 जनवरी 1966 की रात में ही रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी। उनकी सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मानित किया गया। लाल बहादुर शास्त्री एक महान व्यक्ति थे।
हरियाणा में वर्ष 2022-23 में जहां 2497 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम मिला था
उन्होंने कहा कि समय रहते ध्यान नहीं किसानो कि मांगों पर समय रहते ध्यान नहीं किसान कोई बडा राज्य स्तर कोई बडा आन्दोलन करने घोषणा जारी करेंगे। अकेले दक्षिणी क्षेत्र के भिवानी व चरखी-दादरी जिलों के 450 करोड़ रुपये के क्लेम को घटाकर लगभग 100 करोड़ रुपये कर दिया, जिससे करीब 350 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। उन्होंने बताया कि हरियाणा में वर्ष 2022-23 में जहां 2497 करोड़ रुपये का फसल बीमा क्लेम मिला था, वहीं चुनावी वर्ष 2023-24 में यह घटकर मात्र 224 करोड़ रुपये रह गया।
सीटू नेता सुमेर सिंह ने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण गरीबों को राहत प्रदान की है, लेकिन सरकार इसे समृद्ध करने की बजाय विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजविका मिशन ग्रामीण वीबीजी राम जी को लागू कर रही है, जिससे मांग आधारित सार्वभौमिक मनरेगा को खत्म किया जा रहा है। इसी तरह, श्रमिकों के हित की 44 श्रम सहिंताओं को बदलकर 4 श्रम कोड लागू किए गए हैं,
जिससे मजदूरों का शोषण बढ़ेगा मनरेगा को बहाल किया जाए और विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजविका मिशन ग्रामीण वीबीजी राम जी को रद्द किया जाए मनरेगा को समृद्ध किया जाए और इसके तहत 200 दिन काम व 600 रुपए दिहाड़ी दी जाए। कानून को रद्द करवाने के लिए राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 12 फरवरी 2026 को लाखों की संख्या में किसान मजदूर सडक़ों पर उतरेंगे भूप सिंह धारणी,बहमपाल बाढडा होशियार सिंह, सत्य प्रकाश जेवली, रणधीर, हवा सिंह, प्रताप सिंह, जोरा सिंह, प्रताप सिंह हसावास, प्रताप सिंह पारस, युदबीर, ओमप्रकाश नंबरदार चरखी, महावीर प्राचार्य, जयवीर नाधां, सतबीर, पीटीआई धर्मपाल बाढड़ा, ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में किसान व मजदूर नेता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े:-Farmers Protest : किसान संगठनों का 161 वें दिन धरना प्रदर्शन जारी


