Charkhi Dadri News: चरखी दादरी का जवान कपूरथला में शहीद

0
393
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी का जवान कपूरथला में शहीद
Charkhi Dadri News: चरखी दादरी का जवान कपूरथला में शहीद

ग्रेनेडियर मैकेनिक के पद पर तैनात था लांसनायक मनोज
Charkhi Dadri News (आज समाज) चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी का एक जवान पंजाब के कपूरथला में गोली लगने से शहीद हो गया। लांसनायक मनोज ग्रेनेडियर मैकेनिक के पद पर तैनात था। वह गांव समसपुर का रहने वाला था। जैसे ही मनोज के शहीद होने की खबर परिजनों को मिली थी पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग पार्थिव देह लेने के लिए पंजाब गए हैं।

10 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गया था मनोज

जानकारी के अनुसार गांव समसपुर निवासी मनोज ग्रेनेडियर मैकेनिक के पद पर भर्ती हुए थे। जहां गोली लगने से उसके शहीद होने की सूचना मिली है। यह सूचना परिवार को गुरुवार की सुबह ही मिली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। वे तुरंत कपूरथला के लिए निकल गए। 34 वर्षीय मनोज दस दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गया था। मनोज 2011 में सेना में भर्ती हुआ था।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के 10 जिलों के 51 जलघरों में पानी सूखा

  • TAGS
  • [post_tags]